Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लकरीम ऑनलाइन सेंटर व जन सेवा केंद्र का उद्घाटन

लकरीम ऑनलाइन सेंटर व जन सेवा केंद्र का उद्घाटन

255

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अलकरीम ऑनलाइन सेंटर व जन सेवा केंद्र का फीता काटकर डा0 शरीफ ने किया उद्घाटन।

अयोध्या, भेलसर भेलसर चौराहा पर अलकरीम ऑनलाइन सेंटर व जन सेवा केंद्र का डॉ0 मो0 शरीफ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रविवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर मोहम्मद शरीफ कुरेशी ने बीएसएनएल टावर के निकट भेलसर चौराहा पर अलकरीम ऑनलाइन सेंटर व जनसेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान डा0 मोहम्मद शरीफ कुरेशी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस ऑनलाइन सेंटर व जनसेवा केंद्र के खुलने से बहुत सुविधा मिलेगी क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन फार्म आदि भराने के लिए अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।उक्त अवसर पर नय्यर उद्दीन,नदीम,इमात उद्दीन,मोहम्मद समी व ऑनलाइन सेंटर के संचालक अब्दुल रहीम,आकिब खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।