Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय रिया के खुलासे के बाद NCB की बड़ी कार्रवाई

रिया के खुलासे के बाद NCB की बड़ी कार्रवाई

382

रिया के खुलासे के बाद NCB की बड़ी कार्रवाई, गोवा और मुंबई सहित 5 जगह रेड।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिन-ब-दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि इस केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। मुंबई की भायखला जेल में रिया चक्रवर्ती का आज चौथा दिन है और उन्हें अभी फिलहाल 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना है। लेकिन बीते दिनों रिया चक्रवर्ती के द्वारा ड्रग्स मामले में कई हस्तियों के नाम गिर जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में आ गया है। बताया जा रहा है एनसीबी की टीम मुंबई और गोवा में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। अभी तक की खबर के मुताबिक बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन को लेकर इस रेड को अंजाम दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ​नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग मामले में अभी तक जिन-जिन भी लोगों से पूछताछ की है, उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की जानकारी एनसीबी के अधिकारियों को दी है। एनसीबी के सूत्रों से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि अभी इस मामले और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं और कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।एनसीबी को इस मामले में ड्रग पेडलर जैद विलात्रा, अब्देल बासित परिहार और रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती से जो जानकारी हाथ लगी है, उसी के आधार पर शनिवा सुबह से ही मुंबई और गोवा में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत केस :- ED ने रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार को पेश होने के कहा |बता दें कि 23 साल के अब्देल बासित परिहार और 21 साल के आरोपी जैद विलात्रा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शौविक चक्रवर्ती और सैम्युल मिरांडा को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इन सभी लोगों पर डग्स की खरीद फरोख्त का आरोप है और एनसीबी की टीम ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

 रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में अभिनेत्री सारा अली खान, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा के नाम सामने आए हैं। NCB जल्द ही पूछताछ के लिए इन सभी को सम्मन कर सकती है।