Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home राजनीति बुलन्दशहर में पार्टी संगठन और कार्य सक्रियता के बारे में प्रदेश अध्यक्ष...

बुलन्दशहर में पार्टी संगठन और कार्य सक्रियता के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी ली

332

राजेन्द्र चौधरी

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बुलन्दशहर सदर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन और कार्य सक्रियता के बारे में जानकारी ली। उनके साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

   नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू, महासचिव राहुल यादव, पूर्व प्रत्याशी सुजात आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल रब, विधानसभाध्यक्ष उदयवीर तथा अन्य प्रमुख नेताओं से पार्टी के संगठन की मजबूती तथा होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के सम्बंध में वार्ता की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने, पार्टी में सभी को साथ लेकर उपचुनाव में समाजवादी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए कहा।

     प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए नेता एवं कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और भाजपा के किसान, नौजवान विरोधी कार्यों को उजागर करें। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने सन् 2022 के आम चुनावों से पूर्व होने वाले उपचुनाव को गम्भीरता से लेने का आग्रह किया और कहा कि इनके नतीजों के दूरगामी प्रभाव होंगे।