
दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने व तीन वर्षीय बच्ची को मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
- अनिल कुमार मिश्रा
अयोध्या, भेलसर कोतवाली रूदौली क्षेत्र के मीनापुर फगौली गाव में दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करने और तीन वर्षीय बच्ची को मारने के तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ डॉ धर्मेंद्र यादव ने बताया कोतवाली के मीनापुर फगौली गाव की ज्योति वर्मा ने ससुर केशवराम वर्मा पुत्र जानकी प्रसाद वर्मा पति अतुल वर्मा उर्फ ब्रजभूषण वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा व देवर अन्नू वर्मा उर्फ अमरनाथ वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा ग्राम मीनापुर फगौली थाना कोतवाली रुदौली अयोध्या पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मारने पीटने के दौरान पुत्री किंजल वर्मा उम्र 03 वर्ष को दीवाल पर पटक कर मारे जाने का मुकदमा कोतवाली रूदौली में दर्ज कराया था।सीओ ने बताया कि किंजल वर्मा की मृत्यु हो जाने पर केशवराम वर्मा,अतुल वर्मा उर्फ ब्रजभूषण वर्मा,अन्नू वर्मा उर्फ अमरनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।























