Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश थाना मऊआइमा पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे दो अभियुक्त...

थाना मऊआइमा पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

429

प्रयागराज- पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल कुमार जयसवाल व क्षेत्राधिकारी सोरांव अमिता सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह प्रभारी क्राइम ब्रांच, हेड कांस्टेबल इंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र प्रधान, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विनोद दुबे क्राइम ब्रांच गंगापार प्रयागराज आदि टीम द्वारा चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे अभियुक्त मो0 साकिब पुत्र मोहम्मद जमील निवासी मऊदोस्तपुर लूटमार चौराहा थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज उम्र 18 वर्ष व मो0 शरीफ पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी रामपुर बजहा थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर लूटमार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से 03 चोरी के मोबाइल बरामद किया गया.