Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने वैक्सीन कोल्डचैन भण्डार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने वैक्सीन कोल्डचैन भण्डार का किया औचक निरीक्षण

215

कोविड.19 की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,जिलाधिकारी ने अस्पताल के जिला वैक्सीन कोल्डचैन भण्डार का किया औचक निरीक्षण।

प्रतापगढ़, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज जिला अस्पताल के जिला वैक्सीन कोल्डचैन भण्डार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वैक्सीन कोल्डचैन भण्डार में रखे गये वैक्सीन के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन के रख.रखाव एवं साफ.सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से की जाये और निरन्तर इसकी निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने फ्रीजर में रखे गये वैक्सीन का अवलोकन भी किया और मुख्य चिकित्साधिकारी से वैक्सीन के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वैक्सीन कोल्डचैन भण्डार से सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वैक्सीन उपलब्ध करायी जाती है। उन्होने भण्डार में रखे गये वैक्सीन के निष्प्रयोज्य डिब्बों को हटाने का निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज एल.2 जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए अपर जिलाधिकारी ;वि0ध्रा0द्ध शत्रोहन वैश्यए मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड.19 के बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रखे गये मरीजों को आरआरटी टीम द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी एवं औषधियां प्रदान की जाती है कि नही इसकी जानकारी प्रतिदिन प्राप्त की जाये और होम आइसोलेशन मरीजों में यदि किसी गम्भीर बीमारी के लक्षण दिखे तो तत्काल एम्बुलेन्स भेजकर उन्हें कोविड चिकित्सालय में भर्ती किया जाये।

कान्टैक्ट ट्रेसिंग सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित किया जाये और पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य किया जाये। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जाये कोविड अस्पताल में निरन्तर साफ.सफाई भर्ती मरीजों की समय से देखरेख एवं दवाओं के वितरण आदि की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये भर्ती मरीजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये।