Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जमीनी विवाद में चटकी लाठी,वृद्धा हुई लहूलुहान

जमीनी विवाद में चटकी लाठी,वृद्धा हुई लहूलुहान

176

अयोध्या, भेलसर पटरंगा थाना अंतर्गत ककरहा मजरे सरैठा गांव में जमीन की कब्जेदारी को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट में एक वृद्धा गभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराकर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर दो लोगों का चालान शांतिभंग की आशंका में किया है।

पीड़ित राममिलन पुत्र गिरिजा प्रसाद ने बताया कि उसके पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही राम विलास,कमलेश पप्पू हर्षित आदि लोगों ने बांस गाड़कर जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे।जिसका विरोध करने पर विपक्षी ने एक राय होकर पूरे परिवार पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।हमले में राम मिलन के परिवार की एक वृद्धा सहित चार लोगों को चोट आई है।एसओ पटरंगा रतन कुमार शर्मा ने बताया पीड़ित राम मिलन की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध धारा 323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दो लोगों का चालान शांतिभंग की आशंका में धारा 151के तहत किया गया है।