Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या चेकिंग के दौरान चोरी के सोलर पैनल के साथ 01 अभियुक्त को...

चेकिंग के दौरान चोरी के सोलर पैनल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

336

पटरंगा/अयोध्या , दीपक कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शैलेन्द्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या व डा0 धर्मेन्द्र कुमार यादव क्षेत्राधिकारी रूदौली के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी को0 रूदौली के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी भेलसर मय टीम द्वारा तलाश वांछित/ वारंटी अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति अभियान के तहत भेलसर चौराहे पर रूदौली ब्लाक मोड के पास से एक व्यक्ति सुमनलाल गौतम पुत्र सत्यनाम नि0 ग्राम भेलसर थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या को चोरी के सोलर पैनल के साथ पकड़ा गया । पकड़े गये व्यक्ति से सोलर पैनल के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया की तहसील रूदौली के छत पर लगा सोलर पैनल को चोरी से खोलकर बेचने के लिए ले जा रहा था । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 514/2020 धारा 379/411 भादवि0 थाना रूदौली जनपद अयोध्या के जुर्म में गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।