Wednesday, January 28, 2026
Advertisement
Home समाज गर्भावस्था के लक्षण और संकेत

गर्भावस्था के लक्षण और संकेत

406

गर्भधारण करने की सूचना अपने साथ कई तरह के शारीरिक बदलावों और समस्याओं का अंदेशा लेकर भी आती है। अगर प्रेगनेंसी के पहले महीने से ही सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी जाएं, तो गर्भावस्था से जुड़ी तमाम परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक महिला को जैसे ही अपने गर्भवती होने की सूचना मिलती है, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। मासिक धर्म ना होना निश्चित रूप से गर्भावस्था का सबसे स्पष्ट संकेत है, लेकिन केवल यही एक संकेत नहीं है।

आपके मासिक धर्म ना होने से पहले एक अंडा निषेचन के बाद गर्भाशय की दीवार में प्रत्यारोपित हो जाता है। जिस क्षण प्रत्यारोपण होता है, आप गर्भवती हो जाती हैं। जब आप गर्भावस्था के कुछ दिनों या हफ्तों को पार कर जाती हैं, तो शरीर निश्चित रूप से मासिक धर्म की तारीख से पहले ही गर्भावस्था के संकेत देना शुरू कर देता है। गर्भधारण के लक्षण आमतौर पर गर्भाधान के पहले सप्ताह के दौरान दिखाई देने लगते हैं। हालांकि, उत्साहित और चिंतित आशान्वित माँओं का ध्यान उन संकेतों पर नहीं जाता है। क्या कोई तरीका है कि जिससे आप मासिक धर्म न होने से पहले ही जान लें कि आप गर्भवती हैं…?

आप गर्भवती हैं या नहीं, यह जानने का सबसे सटीक तरीका निःसन्देह ही प्रेग्नेंसी टेस्ट है। लेकिन मासिक धर्म न होने से पहले कुछ सामान्य लक्षणों का दिखना गर्भावस्था के पहले संकेत हो सकते हैं। यहाँ गर्भावस्था के कुछ शुरुआती लक्षणों की एक सूची दी गई है जिसकी मदद से आप समझ सकती हैं कि आप गर्भवती हैं या नहीं और टेस्ट तक की तनावपूर्ण प्रतीक्षा से छुटकारा पा सकती हैं ।

मासिक धर्म के दौरान ऐंठन, हल्का रक्तस्राव, और स्पॉटिंग जिसे आमतौर पर प्रत्यारोपण रक्तस्राव कहा जाता है, गर्भावस्था के शुरुआती और स्पष्ट संकेत हैं। निषेचित अंडा अपने आप को गर्भाशय की दीवार से जोड़ता है जिसके परिणामस्वरूप प्रत्यारोपण होता है। यदि आपका मासिक धर्म चक्र नियमित है, तो मासिक धर्म ना होने की तारीख के लगभग एक सप्ताह पहले से प्रत्यारोपण रक्तस्राव के संकेत नज़र आने लगते हैं, यह कुछ घंटों या कुछ दिनों तक भी हो सकता है। यह अंतर्वस्त्र पर खून के हल्के निशान के रूप में या योनि को पोंछते समय हल्के रक्तस्राव के रूप में दिखाई दे सकता है। लेकिन ध्यान दें कि ज़्यादा रक्तस्राव न हो क्योंकि ऐसा गर्भपात होने पर हो सकता है या फिर मासिक धर्म के कारण भी हो सकता है।

गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में अजीब सपने आना आम बात है। यह एक अजीब गर्भावस्था का लक्षण है जहाँ कई महिलाओं को गर्भाधान के एक या दो सप्ताह बाद अजीब भावनाओं की अनुभूति होती है। गर्भावस्था के हॉर्मोन विचित्र तरीके से काम करते हैं, जिससे एक गर्भवती महिला को बेवजह सपने और भ्रम पैदा होते हैं।

यह मासिक धर्म होने के निर्धारित समय पर या मासिक धर्म बंद होने के बाद आमतौर पर अनुभव किया जाता है लेकिन अचानक गर्मी लगना गर्भावस्था का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। यदि आपको महसूस होता है कि गर्मी की लहर आपके शारीरिक अंगों को जकड़ रही है, तो यह आपके गर्भवती होने का संकेत हो सकता है।

मासिक धर्म के निर्धारित समय से पहले मुंहासे और फुंसी का कभी–कभी होना आम है। गर्भाधान के बाद हॉर्मोन के स्तर में वृद्धि होने के परिणामस्वरूप अचानक से यह बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। खैर, इसका उल्टा भी हो सकता है, मासिक धर्म के निर्धारित समय से पहले मुंहासे बिलकुल साफ भी हो सकते हैं और यह संकेत हो सकता है कि गर्भावस्था शुरू हो गई है।

यह आम लक्षण नहीं है, कुछ महिलाओं में मासिक धर्म ना होने से पहले अत्यधिक लार का उत्पादन होता है। यह स्थिति आमतौर पर टाइलिस ग्रेडिडारम के नाम से जानी जाती है जो मॉर्निंग सिकनेस और छाती में जलन से संबंधित है। मतली की अनुभूति के कारण मुँह में अतिरिक्त लार का निर्माण होता है।

आप ढेर सारा पानी पीने लगती हैं तो आश्चर्यचकित न हों, रक्त की मात्रा में वृद्धि से आप मासिक धर्म ना होने की तारीख से पहले ही अत्यधिक प्यास महसूस कर सकती हैं। हॉर्मोन में वृद्धि होने के कारण आपको हर समय भूख लगती रहेगी और आपको बार–बार खाना खाने की इच्छा होगी ।

हार्मोन में अजीब गतिविधियों के कारण आपको अपने मुँह में एक अजीब स्वाद महसूस हो सकता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आपने कुछ बेस्वाद धातु खाया है। यह धातु जैसा स्वाद आपको यह बताने का एक प्रारंभिक संकेत हो सकता है कि आपने मातृत्व की यात्रा शुरू कर दी है। लक्षण आमतौर पर पहली तिमाही के बाद खत्म हो जाते हैं लेकिन कुछ महिलाओं में अधिक समय तक जारी रह सकते हैं।

आपके हॉर्मोन अंदर नए जीव के लिए जगह बनाने का काम करते हैं और यह स्नायुबंधन को प्रभावित करता है जिसे विस्तृत होने की आवश्यकता होती है। स्नायुबंधन और जोड़ों में खिंचाव के कारण मासिक धर्म के निर्धारित समय से पहले आपकी रीढ़ की हड्डी के क्षेत्र में दर्द हो सकता है।

मासिक धर्म ना होने से पहले का एक और प्रारंभिक संकेत है मिजाज़ में बदलाव, यह रहस्यमय तरीके से बदलने लगता है, और आप सबसे मामूली या तुच्छ मुद्दों पर रोना शुरू कर सकती हैं। हॉर्मोन में असंतुलन मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करता है, जिससे क्रोध से लेकर अचानक भावनात्मक आवेग के दौर बढ़ जाते हैं। यदि आप सामान्य महसूस नहीं करती हैं तो आराम करने के लिए थोड़ा समय निकालें।

मासिक धर्म ना होने से पहले, गर्भावस्था के सबसे आम लक्षणों में से एक है पेट में सूजन या मरोड़ और खिचाव, यह प्रोजेस्टेरोन के बढ़ने का परिणाम हो सकता है। हॉर्मोन का बढ़ता स्तर पाचन में बाधा डालता है और इसी कारण से आंतों में गैस फंस जाती है। पेट में सूजन के कारण कमर पर कपड़े कस सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप बेचैनी हो सकती है। पेट फूलने के कारण पाद और डकार की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। स्वस्थ और नियंत्रित आहार करने से इस तरह की परेशानी को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

मतली या उल्टी, एक मामूली लक्षण है, जिसे अक्सर “मॉर्निंग सिकनेस” कहा जाता है। यह लक्षण प्रमुख है और यह संकेत दे सकता है कि आप गर्भवती हैं। गर्भाधान के कुछ दिनों के भीतर, आप बेचैन महसूस करना और मतली का अनुभव करना शुरू कर सकती हैं। एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में वृद्धि के कारण, आपको हर दिन उठते ही उल्टी सी लग सकती है। जरूरी नहीं कि मतली हमेशा सुबह ही हो, यह कभी भी हो सकती है व पूरे दिन तक चल सकती है और गर्भावस्था की पूरी अवधि के दौरान यह परेशानी जारी रह सकती है। मासिक धर्म ना होने से पहले शुरुआती हफ्तों में लगभग 80% गर्भवती महिलाओं को मतली होती है। मॉर्निंग सिकनेस या मतली के लक्षणों की तीव्रता अलग–अलग महिलाओं में अलग–अलग प्रकार से होती है, लेकिन 50% गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के छह सप्ताह के भीतर या उससे भी पहले से मतली महसूस होती है।

मासिक धर्म न होने से एक सप्ताह पहले से ही पीड़ादायक, संवेदनशील व भारी स्तन या निप्पल के चारों तरफ के रंग का गहरा होना नज़र आने वाले गर्भधारण के लक्षण होते हैं। गर्भाधान के बाद एस्ट्रोजेन का स्तरबढ़ने के साथ, महिलाएं अत्यधिक पीड़ित व भरा–भरा महसूस करती हैं, और स्तन में तेज़ दर्द होता है। निप्पल गहरे रंग के दिखने शुरू हो जाते हैं और इनमें खुजली, तनाव या चुभन भी महसूस होती है। हालांकि यह लक्षण मासिक धर्म से पहले निप्पल की स्थिति के संकेत से बहुत अलग नहीं हैं, लेकिन आपके मासिक धर्म ना होने के बाद भी यह लक्षण बरक़रार रहते हैं।

नोट :- आप अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।