Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना कि तैयारी के सम्बन्ध में बैठक

कौशल विकास योजना कि तैयारी के सम्बन्ध में बैठक

330

अयोध्या, जिलाधिकार अनुज कमार झा की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास योजना 2020-21 के तैयारी के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जैसा कि आप जानते है कि कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य कुशल लोगो को जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष है उनको प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना जिससे कि उनका बेहतर जीवन स्तर हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्या में होटल टूरिज्म एवं अन्य क्षेत्रो में व्यापक सम्भावनाएं है जिसमें इलेक्ट्रनिक, फिटर, तार मैन, बेल्डर, सिलाई, सिनेटरी, डेन्टल, प्लाम्बर, ब्यूटिशियन, कम्प्युटर, इलेक्ट्रानिक्स आदि क्षेत्रो में विशेष मांग की सम्भवनाएं है। इसको केन्द्र बिन्दु मानकर इस बैठक में प्रस्तुत आॅकड़ो का परीक्षण कर तैयार करे तथा ऐसी योजना बनाये कि धरातल पर दिखे तथा उसमें गुणात्मक के साथ-साथ मात्रात्मक रूप से बेहतर परिणाम हो तथा ऐसे प्रशिक्षणो में कुशल प्रशिक्षक को ही लगाया जाएं। अभी जिले में मात्र 69 प्रशिक्षक है तथा लगभग इस वर्ष के 22 सौ लोगो को प्रशिक्षण दिया जाना है। उस पर समय से अपेक्षित कार्यवाही की जाए जिससे बेहतर परिणाम निकल सके।


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में में जिला उद्योग केन्द्र की बैठक की गई जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार योजना एवं अन्य योजनाओ के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिये गये तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के भी निर्देश दिये गये। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर के अतिरिक्त अन्य सम्बन्धित अधिकारी ने भाग लिया।