Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कोविड मरीजों की देखरेख में लापरवाही न करें-जिलाधिकारी

कोविड मरीजों की देखरेख में लापरवाही न करें-जिलाधिकारी

275

कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं होम आइसोलेशन मरीजों की देखरेख में लापरवाही न की जाये,जिलाधिकारी ने एल-2 चिकित्सालय में कोविड-19 की रोकथाम व बचाव हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक।

प्रतापगढ़ , जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज एल.2 जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए अपर जिलाधिकारी ;वि0ध्रा0द्ध शत्रोहन वैश्यए मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड.19 के बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक की।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं होम आइसोलेशन मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि मरीजों की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता डाक्टरों एवं आरआरटी टीम द्वारा कदापि न बरती जायेए समय.समय पर उनकी निरन्तर निगरानी, दवाओं का वितरण एवं अन्य अनुमन्य सेवायें प्रदान की जायेए यदि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती जायेगी तो सम्बन्धित डाक्टरए आरआरटी टीम के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सीएमओ को यह भी निर्देशित किया कि कोविड प्रोटोकॉल को अनुसार अपने देखरेख में समस्त कार्य कराये एवं निरन्तर इसकी निगरानी भी करते रहे।

होम आइसोलेशन मरीजों से समय.समय पर फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी लेते रहे और यदि किसी गम्भीर बीमारी के लक्षण दिखे तो तत्काल एम्बुलेन्स भेजकर उन्हें कोविड चिकित्सालय में भर्ती किया जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि कान्टैक्ट ट्रेसिंग सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित की जायेए कान्टैक्ट ट्रेसिंग के समय मरीज की बैकग्राउण्ड हिस्ट्रीए भ्रमण विवरण की जानकारी अवश्य की जाये। पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य किया जाये और कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाये।