Monday, March 16, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय कांग्रेस विधायक ने त्यागपत्र दिया

कांग्रेस विधायक ने त्यागपत्र दिया

191

मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने विधायक पद से त्यागपत्र देकर विधानसभा उपचुनावों के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। सिंह ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को त्यागपत्र सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।इस बीच राहुल लोधी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पहुंच गए हैं और वहां पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि  राहुल सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी के भाजपा में जाने के बाद उनके छोटे भाई और दमोह के विधायक राहुल लोधी के बारे में भी अटकलों का बाजार गर्म था। हालांकि उस समय राहुल ने कांग्रेस छोड़ने की संभावना से इंकार कर दिया था। हालांकि उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और वो भाजपा में शामिल हो गए। राहुल लोधी ने पहले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद आज सीएम शिवराज सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।