Tuesday, March 24, 2026
Advertisement
Home राजनीति कांग्रेस ने प्रान्तीय, जिला कमेटी की घोषणा

कांग्रेस ने प्रान्तीय, जिला कमेटी की घोषणा

375

लखनऊ – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उ0प्र0 मध्य जोन की प्रान्तीय, जिला कमेटी की घोषणा की गयी है। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी शौर्यवीर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान द्वारा जहां लखनऊ के जिलाध्यक्ष मो0 तारिक को पुनः लखनऊ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्री ए0पी0 सिंह, री शैलेस शुक्ला एवं विशाल वर्मा को नियुक्त किया गया है।

एनएसयूआई उ0प्र0 मध्य जोन के अध्यक्ष अनस रहमान ने बताया कि प्रदेश महासचिव के पद पर अजफर सिद्दीकी सहित 6 प्रदेश महासचिव, आत्मिक रावत सहित 10 छात्र नेताओं को सचिव नियुक्त किया गया एवं शरीफ अनीसन को प्रशासन प्रभारी नियुक्त किया गया है।