Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अवैध निर्माण रोके जाने की पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

अवैध निर्माण रोके जाने की पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

174

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव

अयोध्या, भेलसर रूदौली कोतवाली अंतर्गत एक गांव में पीड़ित ने अपने घर के ठीक सामने विपक्षी द्वारा किये जा रहे जबरन निर्माण को रोकने की जिलाधिकारी अयोध्या से गुहार लगाई है।मामला कोतवाली क्षेत्र ग्राम सभा दनियालपुर का है जहां के निवासी अयोध्या प्रसाद ने अपने विजय कुमार पर अपने घर के निकास द्वार पर जबरन अवैध निर्माण रुकवाने की ऑनलाइन शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या से की है।
पीड़ित अयोध्या प्रसाद का आरोप है कि मेरे घर के निकास द्वारा पर खाली पड़ी जमीन पर विपक्षी द्वारा जबरन निर्माण करवाया जा रहा है जबकि उक्त जमीन का वाद न्यायालय सिविल जज हवेली जूनियर डिवीजन के चल रहा है जिसकी वाद संख्या 21/17 है व जिसकी तारीख पेशी 13/10/2020 नियत है।यही नही उपजिलाधिकारी रुदौली ने उक्त प्रकरण में राजस्व निरीक्षक तथा कोतवाली प्रभारी रुदौली को जांच कर निर्माण रुकवाने का आदेश भी दे रखा है।जिसकी पूर्ण जानकारी विपक्षी को होते हुए भी उक्त भूमि पर दबंगई के बल पर जबरन निर्माण करवाने पर आमादा है तथा पीड़ित द्वारा रोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।उक्त मामले की ऑनलाइन शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या को कर के पीड़ित ने अपने घर के निकास द्वारा पर हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच करवाकर निस्तारण किया जाएगा।