Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश यादव जी की लव स्टोरी…

यादव जी की लव स्टोरी…

27

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल।दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए स्वीकार। 

लखनऊ। विश्व यादव परिषद नें सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की। जिसमें कहा गया है कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म में यादव समाज को टारगेट किया गया है। यादव परिषद के अध्यक्ष अवधेश यादव नें बताया कि इस फिल्म में यादव समाज को बदनाम करने की साजिश की गयी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से याचिका के माध्यम से अपील किया गया है कि इस फिल्म को अविलम्भ रोका जाए नहीं तो यादव समाज ऐसे चुप नहीं बैठेगा।

उन्होंनें न्यायालय और भारत सरकार से भी अपील की है कि इस तरीके की फिल्म जो समाज को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है उसपर जल्द से जल्द प्रतिबन्ध लगाया जाए। समाज में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाली इस फिल्म से यादव समाज काफी नाराज है।

उन्होंने कहा ऐसी फिल्म समाज को बांटने का काम करती है। इस फिल्म का ना कोई प्रोडूसर, डायरेक्टर, अभिनेता या अभिनेत्री यादव समाज से नहीं जुड़ा है। ऐसी फिल्म को यादव जी की लव स्टोरी जैसा नाम रख कर समाज में जहर घोलने का किया जा रहा है।