Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पैदल गस्त के समय मलिहाबाद पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा

पैदल गस्त के समय मलिहाबाद पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर कसा शिकंजा

236

पंचदेव यादव

लखनऊ – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखनऊ हृदेश कुमार के निर्देशन में मलिहाबाद क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोतवाली मलिहाबाद अंतर्गत कसमंडी व रहीमाबाद चौकी प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुख्य बाजार व चैराहो का पैदल गस्त किया।

इसके साथ ही चौकी क्षेत्र के चौराहों और मुख्य मार्ग पर अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से अतिक्रमण फैलाने वालों को भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुख्य मार्ग पर गलत तरीके से अतिक्रमण किया गया तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

कसमंडी चौकी प्रभारी द्वारिका प्रसाद प्रजापति ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमणकारियों को नियमों का दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए सभी जागरूक किया और अगर कोई अतिक्रमण फैलाने का मामला प्रकाश में आया तो उसे कतई बख्शा नहीं जायेगा, उसके साथ साथ ही मुकदमा पंजीकृत कर किया जाएगा।

इसके साथ रहीमाबाद चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने मुख्य चौराहे पर बेवजह जाम लगाने का शरारती तत्वों को चिन्हित करते हुए वाहनों की सघन चेकिंग की । चेकिंग के दौरान उन्होंने शरारती तत्वों को भविष्य में भीड़ ने लगाने की सख्त चेतावनी देते हुए फटकार लगाई । चेकिंग के दौरान 3 वाहनों के चालान किये गये ।