Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पटरंगा मंडी में बिना माक्स के 10 विरूद्ध जुर्माना

पटरंगा मंडी में बिना माक्स के 10 विरूद्ध जुर्माना

404

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा बढ़ते कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में गठित की गई टीम ने शुक्रवार को कोविड-19 के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए पटरंगा थाना क्षेत्र के पटरंगा मंडी में मजिस्ट्रेट पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार यादव के साथ उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बिना मास्क के 10 लोगों के विरुद्ध कोविड-19 के उल्लंघन के मामले में कार्यवाही करते हुए रु 1000 नगद जुर्माना वसूला गया।

उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि राम विलास,इजहार आलम,मुस्तजाब आलम,अब्दुल मन्नान,अनीश शर्मा,कुलदीप कुमार,शिवम कुमार,अरशद,रंजीत सिंह व मोहम्मद उमर सहित 10 लोगों के विरूद्ध कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से 100–100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।