Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सम्पन्न कराया कोविड-19 जागरूकता शपथ ग्रहण

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सम्पन्न कराया कोविड-19 जागरूकता शपथ ग्रहण

215

अम्बरेश यादव

अयोध्या, भेलसर नेहरू युवा केन्द्र अयोध्या युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे जिला समन्वयक विकास कुमार सिंह के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बसौढी एव मोहम्मदपुर पुर मे कोविड-19 वायरस को लेकर के लोगो को जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को शपथ ग्रहण कराया गया।इस कोविड-19 के घातक विचारों के प्रसार को रोकने संबंधित सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का वचन दिलाया गया। “मैं कोविड-19 से जुड़े आचार व्यवहार का अनुशरण करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का भी वचन देता हूं मैं सदैव फेस मास्क पहने रहूंगा विशेषकर सार्वजनिक स्थलों पर मैं दूसरों से कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखूंगा मैं अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन और पानी से धो लूंगा हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे” की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम मे दा लाइन्स वॉलीबाल यूथ क्लब के युवाओ ने भी शपथ ग्रहण किया मुख्य रूप से अर्जुन यादव,अमरेश यादव,सुनील कुमार विश्वकर्मा धर्म मंजीत सिह,रवि,रमेश,कुलदीप,मुन्ना लाल मास्टर,दुर्गेश यादव,अरून आदि उपस्थित रहे,और इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने मे अशोक कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई ब्लॉक मवई के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव जितेन्द्र कुमार की अगुवाई मे सम्पन्न हुआ।