Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश तहसील प्रशासन ने बुजुर्गों को 200 कंबल वितरित किए

तहसील प्रशासन ने बुजुर्गों को 200 कंबल वितरित किए

303

लखनऊ , राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कंबल वितरण का आयोजन उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय व तहसीलदार शंभू शरण के उपस्थिति में किया गया तहसील क्षेत्र के दर्जनों बुजुर्ग महिलाएं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए।

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के नवीपनाह,बड़ी गढ़ी,हसनापुर सहित कई गांवो से पहुँचे बुजुर्गों को 200 सौ कंबल वितरित किए गए।इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय के हाथों कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखी वही सभी गरीब लोगो को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण आगे भी जारी रहेगा।

उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय ने बताया कि पिछले 2 सप्ताह से कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था जिसमे क्षेत्र की दर्जनों बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए थे और पूरे क्षेत्र के गांवो में गरीब,असहाय,पात्रो को चिन्हित करने की जिम्मेदारी लेखपालों को दी गई है।तहसीलदार शम्भू शरण ने बताया कि जैसे जैसे लिस्ट बनती जाएगी वैसे ही क्रमानुसार गांवो के बुजुर्गो को कंबल वितरित किए जाएंगे और जो बुजुर्ग तहसील नही पहुँचने की स्थिति में है उनको गांवो में जाकर कंबल दिया जाएगा।