Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जल संग्रह हेतु जल संचयन का कार्य सरकार की प्राथमिकता-डा0 महेंद्र सिंह

जल संग्रह हेतु जल संचयन का कार्य सरकार की प्राथमिकता-डा0 महेंद्र सिंह

243

अयोध्या, जल शक्ति मंत्री डा0 महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि जल संग्रह करने हेतु जल संचयन का कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। उक्त कार्य को जनपद के समस्त शासकीय, अर्ध शासकीय भवनों तथा स्कूलो, कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटॉप रेनवाटर आज हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता/सहायक अभियंता को जनपद स्तर पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के कार्यों की प्रगति का अनुसरण करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जल संचयन को व्यापक जन सहभागिता के द्वारा बढ़ावा देने हेतु समस्त नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपेक्षा की गई है एवं समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/औद्योगिक इकाइयों/गैर सरकारी संगठनों एवं कृषको इत्यादि से अपील है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करते हुए जल संचयन के कार्यों को प्रभावी रूप से किए जाएं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत भी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विविध कार्य किए जा रहे हैं जिसमें गांव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना तथा लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब रिचार्ज पिट इत्यादि कार्य सम्मिलित है। इस हेतु खंड विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है तथा जल संचयन कार्यों हेतु सुलभ डिजाइन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट  upgwd.gov.in]  मनरेगा की वेबसाइट www.nrega.nic.in  अथवा जनपद के भूगर्भ जल विभाग लघु सिंचाई विभाग से प्राप्त कर नई तकनीकी के आधार पर कृषक भाई आम नागरिक औद्योगिक इकाइयां तथा गैर सरकारी संगठन इस विधि को अपना सकते हैं।