Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या किसान सम्मान पुरस्कार योजना 5 फरवरी तक करें आवेदन

किसान सम्मान पुरस्कार योजना 5 फरवरी तक करें आवेदन

299

अयोध्या – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति किसान सम्मान पुरस्कार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु रबी 2020-21 में गेहूं सरसों की प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक किसान को अपने जनपद के विकासखंड में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार एवं जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्रार्थना पत्र प्राप्त कर समय से भरकर 10 रूपये प्रति कृषक शुल्क जमाकर पंजीकरण कराना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त प्रार्थना पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रथम पुरस्कार की धनराशि 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार की धनराशि 5000 प्रस्तावित है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसानों की विशेष योग्यताएं इस प्रकार हैं। अधिसूचित फसलों हेतु कृषक द्वारा बोया गया क्षेत्र फल न्यूनतम एक एकड़ अवश्य हो अन्यथा प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे, फसल उत्पादन के साथ-साथ किसानों द्वारा फार्मिंग सिस्टम के अंतर्गत कृषि के अतिरिक्त किसी अन्य व्यवसाय (औद्यानिक पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, शाकभाजी उत्पादन, कृषि विविधीकरण) को अपनाया गया हो, किसान फसल उत्पादन हेतु निम्न कृषि तकनीकों का प्रयोग करता हैं जिसमें गुणवत्ता युक्त प्रमाणित बीजों का प्रयोग, जैविक उर्वरकों का प्रयोग, समय से नर्सरी डालना, समय से बुवाई रोपाई, प्रति वर्ग मीटर पौधों की संख्या सुनिश्चित करना, मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, फसल हेतु कृषको का चयन खेती की क्राॅप क्रटिंग के आधार पर किया जाना, चयनित कृषकों से संबंधित निम्न विवरण आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसमें क्रियाकलाप का परिणाम क्षेत्रफल संख्या उत्पादन, उत्पादन लागत कुल आय शुद्ध लाभ सृजित रोजगार क्षमता विकास अन्य कृषकों/क्षेत्र को होने वाले लाभ यदि प्रसंस्करण हो रहा हो तो उसकी गणना लागत प्रसंस्करण से होने वाली मूल्यवृद्धि, लाभ में वृद्धि एवं अन्य प्रत्यक्ष एवं परीक्षा रूप से होने वाले लाभों का पूर्ण विस्तृत विवरण, यदि कोई अन्य पुरस्कार/सम्मान प्राप्त हो तो उसका विवरण, कब से इस व्यवसाय में है, प्राप्त किए गए प्रशिक्षणों का विवरण, कृषि विभाग सहयोगी विभागों से प्राप्त किए गए अनुदान प्रदर्शन विभागों के कार्यक्रमों में प्रतिभा गीता का विवरण, उत्पाद के विपणन की व्यवस्था, आत्मा योजना से जुड़ाव का विवरण (प्राप्त लाभ, कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, समूह में सहभागिता आदि) कृषक द्वारा प्रमाणित/आधार बीज का टैग सुरक्षित रखा जाएगा। कृषक कब से खेती के व्यवसाय में संलग्न है इसकी जानकारी देंगे, पूर्व किसी भी वर्ष में इस योजना अंतर्गत पुरस्कृत कृषक पुनः प्रतिभाग नहीं करेंगे, फसल बीमा अपनाने वाले कृषक को प्राथमिकता दी जायेगी।

उन्होंने आगे बताया कि लघु एवं सीमांत कृषक उनको पुरस्कृत किए जाने हेतु प्राथमिकता दी जाए। किसान भाइयों से अनुरोध है कि किसान सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन फार्म पूर्णकर संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार अथवा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अयोध्या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित 10 रूपये शुल्क सहित अपने राजकीय कृषि बीज भंडार गोदाम में अथवा उप संभागीय कृषि बीज भंडार कार्यालय में दिनांक 5 फरवरी 2021 तक फोटो सहित आवेदन जमा करने का कष्ट करें इसके पश्चात किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कृपया अपने नजदीकी राष्ट्रीय कृषि बीज भंडार प्रभारी से संपर्क करें और अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कृषि कार्यालय से संपर्क करें।