Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति किसान देश का अन्नदाता-जयन्त

किसान देश का अन्नदाता-जयन्त

218

रमेश सिंह रवि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद की सभी तहसीलों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर में ध्वजारोहण कार्यक्रम रैली के रूप में किया गया।


ट्रैक्टर द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, वह अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्षन कर रहे हैं और किसान विरोधी कृषि कानून बिल को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने कहा कि सरकार जिन कानूनों को देष के किसानों पर थोप रही है उससे चंद पूंजीपतियों के द्वारा वे बंधक बन कर रह जायेंगे और किसान का स्वामित्व एवं अधिकार खतरे में पड़ जायेगा। इसलिए हम सभी पार्टी कार्यक्रर्ताओं को तब तक एकजुट होकर किसानों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलना पड़ेगा जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती।


सरोजनी नगर में जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व प्रत्याशी अनुराग यादव एवं शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’ के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश ‘एडवोकेट’, महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शषशिलेन्द्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, चौधरी ज्ञान सिंह, नागेन्द्र सिंह, विनय दीक्षित, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, पार्षद प्रतिनिधि शिवकुमार टाइगर, लल्लू यादव, जि0पं0 सदस्य सुशील यादव ‘गुड्डू’, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मलिहाबाद में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ जिला कोषाध्यक्ष संजय पाठक, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायक इन्दल रावत एवं इरशाद खान, पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत, डाॅ0 मोहनलाल पासी, विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव, मु0सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो0 सालिम, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, नागेन्द्र यादव, रामगोपाल यादव, सरोज यादव, इब्राहीम मंसूरी, उर्मिला रावत, अनीता रावत के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मोहनलालगंज में विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव, आशिक अली, पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, नवनीत सिंह, मान सिंह वर्मा, चेयरमेन मो0 वाहिद, पूर्व चेयरमेन बृजेश यादव, रामसमुझ रावत ‘एडवोकेट; विधानसभा अध्यक्ष उमेश वर्मा, मो0 उसमान, रईस अहमद, रमेश राही सुमन यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बी0के0टी0 पूर्व विधायक गोमती यादव, विधानसभा अध्यक्ष विदेश पाल यादव, पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश सिंह, जिला सचिव डाॅ0 संतोष रावत, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एस0यू0 खान (भैय्या जी), मधुलिका यादव, विनय रावत, पंकज रावत, विशाल यादव, शफीक अहमद, गोविन्द यादव, आर0पी0 यादव ‘दिलीप’ त्रिभुवन यादव, विजय यादव, सुभाष यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।