Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें-योगी

गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें-योगी

174

एम0एस0पी0 के तहत गेहूं खरीद कार्य पूरी सक्रियतासे किया जाए, प्रत्येक क्रय केन्द्र पर पारदर्शी व्यवस्था रहेगेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किया जाए


  लखनऊ।आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में मुख्यमंत्री गेहूं खरीद कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने गेहूं खरीद केन्द्रों पर सेनिटाइजर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आॅक्सीमीटर की उपलब्धता रहे। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद के सम्बन्ध में हेल्पलाइन संचालित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एम0एस0पी0 के तहत गेहूं खरीद कार्य पूरी सक्रियता से किया जाए। प्रत्येक क्रय केन्द्र पर पारदर्शी व्यवस्था रहे। किसानों की सुविधा के लिए गेहूं खरीद केन्द्र पर बैठने, पेयजल तथा छाया का इन्तजाम रहे। गेहूं खरीद के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए।