Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूर्णतया सुनिश्चित करें-योगी

कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूर्णतया सुनिश्चित करें-योगी

208

 लखनऊ। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलरामपुर, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलन्दशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सोनभद्र तथा वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,26,055 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 75 लाख 63 हजार 987 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 09 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 89 है।

ट्रेस,टेस्ट,ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है । कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश।कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत,बलरामपुर, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलन्दशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा,इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी,कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महोबा, मैनपुरी, मऊ,मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, शाहजहांपुर, शामली,श्रावस्ती, सोनभद्र तथा वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज नहीं पिछले 24 घण्टे में 1,26,055 कोरोना टेस्ट किए गए, अब तकराज्य में 08 करोड़ 75 लाख 63 हजार 987 कोविड टेस्ट सम्पन्न।राज्य में गत दिवस तक 16 करोड़ 11 लाख 46 हजारसे अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई प्रदेश में अब तक 524 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील,अनेक देशों में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता दूसरे देशों से प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जाए, बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन तथा एयर पोर्ट पर जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ।
केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के दृष्टिगत जीनोम सीक्वंसिंग की व्यवस्था किएजाने के निर्देश, लखनऊ स्थित के0जी0एम0यू0 तथा एस0जी0पी0जी0आई0 सहित गोरखपुर, झांसी एवं मेरठ में जीनोम सीक्वेंसिंग की व्यवस्था की जाए।


कोविड टीकाकरण को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, निराश्रित तथा वृद्धजनों से सम्पर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लिया जाए। राज्य में गत दिवस तक 16 करोड़ 11 लाख 46 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 04 करोड़ 95 लाख 26 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। 11 करोड़ 16 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 75.71 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक 524 आक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील किये जा चुके हैं। विश्व के अनेक देशों में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या काफी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जाए। उन्होंने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा एयर पोर्ट पर जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाए कृषि उत्पादन आयुक्त धान क्रय, निराश्रित गो-आश्रयस्थल और खाद आपूर्ति के सम्बन्ध में नियमित समीक्षा करें


कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के दृष्टिगत जीनोम सीक्वंेसिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ स्थित के0जी0एम0यू0 तथा एस0जी0पी0जी0आई0 सहित गोरखपुर, झांसी एवं मेरठ में जीनोम सीक्वंेसिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगरानी समितियां पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि कोविड संक्रमित व्यक्तियों की समय से पहचान हो जाए और उनका समय पर उपचार हो सके। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन की कार्यवाही को और तेज किए जाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। अधिकारियों द्वारा धान खरीद प्रक्रिया की गहन माॅनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केन्द्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि उत्पादन आयुक्त शासन स्तर से धान क्रय, निराश्रित गो-आश्रय स्थल और खाद आपूर्ति के सम्बन्ध में नियमित समीक्षा करें।