Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति बेरोजगारों, युवाओं का भरोसा योगी सरकार तोड़ चुकी है-लल्लू

बेरोजगारों, युवाओं का भरोसा योगी सरकार तोड़ चुकी है-लल्लू

177

डा0 उमा शंकर 

लखनऊ। उ0प्र0 पुलिस विभाग के चयनित 49568 अभ्यर्थियों में 35568 अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण व नियुक्ति के सम्बन्ध में योगी सरकार की हीलाहवाली से पीड़ित अभ्यर्थियों द्वारा पिछले 5 दिनों से प्रशिक्षण व नियुक्ति की मांग को लेकर किये जा रहे आन्दोलन और सरकार के इशारे पर किये जा रहे उनके उत्पीड़न को देखते हुए आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव व जावेद अहमद खान ने इको गार्डेन पहुंचकर पीड़ित अभ्यर्थियों से पूरी जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन वीरेन्द्र चौधरी ने पीड़ित अभ्यर्थियों से मुलाकात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार रोजगार देने में पूरी तरह फेल है। जब वह चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दे रही है तो उसके रोजगार के अन्य दावों पर सवालिया निशान खड़ा होता है और बेरोजगारों, युवाओं का भरोसा योगी सरकार तोड़ चुकी है। उन्होने पीड़ित अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर उनका उत्पीड़न नहीं होने देगी और उनकी मांगों को लेकर उनके हक में सदन में आवाज उठायेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेनीफेस्टो कमेटी की बैठक कल दिनांक 13 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11.00बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता में आहूत की गयी है जिसमें मेनीफेस्टो कमेटी के सभी सदस्यगण मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि बैठक में मेनीफेस्टो कमेटी के सदस्यगण पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद पी0एल0पुनिया, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे सहित प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रभारी संगठन श्री वीरेन्द्र चौधरी, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी, विभाग/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सलमान खुर्शीद जी इसके अलावा विभिन्न राजकीय, स्वशासी, स्वायत्तशासी, आउटसोर्सिंग तथा संविदा कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता करेंगे।