Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 14 अक्टूबर से महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत

14 अक्टूबर से महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत

272
14 अक्टूबर से महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत
14 अक्टूबर से महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत

मुख्य सचिव ने सेफ सिटी परियोजना और मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत सभी कार्यवाहियों को जल्द से जल्द से पूर्ण कर 17 नगर निगमों एवं गौतमबुद्ध नगर को सेफ सिटी किया जाये घोषित। मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को करेंगे महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत। सरकारी आवास से रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ, 1090 चौराहे पर समाप्त होगी रैली। 15 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जनपदों के सभी सर्किलों में होगा रैली का आयोजन। रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत 1981 माध्यमिक विद्यालयों में 03 माह का आत्मरक्षा का प्रशिक्षण माह अक्टूबर, 2023 से होगा प्रारंभ। 14 अक्टूबर से महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत


लखनऊ। 
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सेफ सिटी परियोजना और मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करने के लिये एक तिथि निर्धारित की जाये। कार्यवाहियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर 17 नगर निगमों एवं गौतमबुद्ध नगर को सेफ सिटी घोषित किया जाये। सेफ सिटी घोषित होने के बाद ये शहर सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में रहेंगे और कोई अप्रिय घटना नहीं घटित होगी। इसके बावजूद भी घटना घटित होती है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। सेफ सिटी घोषित करने के बाद इन शहरों में सेफ सिटी के बोर्ड लगाये जायें।  


         उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जायें। अभियान के तहत समस्त 10,417 महिला बीटों के लिए इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन के सापेक्ष पहले चरण में 1100 महिला बीट के लिए व्यवस्था की जाये। इसी तरह 3000 पिंक बूथ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे पहले चरण में 9 जनपदों में स्थित 20 धार्मिक स्थलों पर भी पिंक बूथ बनाए जायें। इस दौरान सेफ सिटी अभियान भी चलाया जाये। मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रैली को फ्लैग ऑफ कर महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 15 से 24 अक्टूबर तक सर्किलवार रैली का आयोजन होगा। ग्राम सभा, पंडाल, मंदिर, वार्ड और मोहल्ला सभी जगह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे ही किसी एक स्थान पर कार्यक्रम का भव्य समापन भी किया जाएगा।


       रैली के फ्लैग ऑफ में मैस्कॉट 1090 जिप्सी, महिला एनसीसी बैंड, पिंक पेट्रोल के साथ एलईडी वहां मौजूद रहेंगे। रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर करेंगे और यहां से रैली क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेश्वर मंदिर होते हुए आईटी चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहे से 1090 तक जाएगी।


     सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत 17 नगर निगमों व गौतमबुद्ध नगर में इन्टीग्रेशन हेतु 21,968 कैमरों की पहचान की गई है, जिसमें से 15,732 को कण्ट्रोल रूम से इन्टीग्रेट किया जा चुका है। इसके अलावा नये कैमरों के लिये 4,150 स्थान चिन्हित किये गये हैं। 1861 हॉट-स्पॉट को चिन्हित कर 656 पीआरवी द्वारा पेट्रोलिंग करायी जा रही है। 2324 डार्क स्पॉट को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 1416 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट स्थापित की जा चुकी हैं। सिटी बसों, ओला एवं ऊबर आदि में सीसीटीवी एवं पैनिक बटन लगाते हुये यूपी-112 से इण्टीग्रेट किये जाने के लिये टेस्टिंग की कार्यवाही गतिमान है।


पास्कों एवं बलात्कार के दर्ज अभियोगों के सापेक्ष 98.30 प्रतिशत निस्तारण उत्तर प्रदेश राज्य देश में पहले स्थान पर है। वीमेन पावर लाइन-1090 द्वारा वर्ष-2023 में माह सितम्बर तक प्राप्त 3,06,646 शिकायतों में से 2,91,091 (94.93 प्रतिशत) शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका है। साइबर उत्पीड़न सम्बन्धी 43,335 मामलों का समाधान किया गया है। 4,395 घरेलू मामलों में ऑनलाइन फैमिली कॉउन्सलिंग के द्वारा सहायता उपलब्ध करायी गई है। रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत 1981 माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं हेतु प्रशिक्षण प्रदान कराने के निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं। 03 माह का आत्मरक्षा का प्रशिक्षण माह अक्टूबर, 2023 से प्रारंभ होगा। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, सचिव गृह डॉ0 संजीव गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 14 अक्टूबर से महिला सशक्तीकरण अभियान की शुरुआत