Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home राजनीति क्या NDTV होगा नरेंद्र दामोदरदास टीवी…..?

क्या NDTV होगा नरेंद्र दामोदरदास टीवी…..?

264

नरेन्द्र दामोदर दास मोदीकी धड़कन एवं करीबी मित्र उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह एनडीटीवी यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे पहले ही एनडीटीवी की बड़ी हिस्सेदारी अंबानी के करीबी व्यापारी महेंद्र नाहटा की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के हाथों बिक चुकी है।

गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह एनडीटीवी यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है। इस बीच, एनडीटीवी के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं।अडाणी ग्रुप ने एनडीटीवी को कैसे खरीदा….?


अडाणी एंटरप्राइजेज लि. की सब्सिडियरी AMG मीडिया नेटवर्क्‍स ने मंगलवार को विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को खरीद लिया। VCPL 2009 और 2010 में NDTV की प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लि. को 403.85 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। RRPR होल्डिंग का मालिकाना हक रॉय दंपती के पास था। इस ब्‍याज-मुक्‍त कर्ज के बदले RRPR ने VCPL को वॉरंट जारी किए। इन वॉरंट्स के जरिए VCPL, RRPR में 99.9 प्रतिशत हिस्‍सेदारी पा सकती थी।

एनडीटीवी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी या उसके फाउंडर-प्रमोटर्स से बात किए बिना VCPL ने नोटिस भेज दिया। जिसमें कहा कि VCPL ने RRPR में 99.50% हिस्‍सेदारी का अधिग्रहण करने के अधिकार का इस्‍तेमाल किया है। RRPR कीएनडीटीवीमें 29.18% हिस्‍सेदारी है। दिलचस्‍प बात यह है VCPL ने RRPR को कर्ज देने के लिए पैसा मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सब्सिडियरी रिलायंस स्‍ट्रैटीजिक वेंचर से लिया था।एनडीटीवी के संस्थापक और कंपनी यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि एनडीटीवी के संस्थापकों से किसी इनपुट, बातचीत या सहमति के VCPL ने इन अधिकारों का इस्‍तेमाल किया।

एनडीटीवी में 26% हिस्‍सेदारी और खरीदेगा अडाणी ग्रुप

प्रधानमंत्री मोदी के बेहद करीबी मित्र माने जाने वाले उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह एनडीटीवी यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे पहले ही एनडीटीवी की बड़ी हिस्सेदारी अंबानी के करीबी व्यापारी महेंद्र नाहटा की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के हाथों बिक चुकी है।

VCPL का 11.75 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने के बाद अ डाणी ग्रुप ने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत हिस्‍सेदारी और खरीदने का ऐलान किया। इसके लिए एक ओपन ऑफर लॉन्‍च किया जाएगा। अडाणी ग्रुप 294 रुपये प्रति शेयर ऑफर कर रहा है। मंगलवार को बीएसई में एनडीटीवी का स्‍टॉक 366.20 रुपये पर बंद हुआ जो पिछले दिन के मुकाबले 2.6 प्रतिशत ज्‍यादा है।गौतम अडानी की बड़ी डील, 495 करोड़ रुपये में एनडीटीवी पर लगाया दांव, खरीदेंगे 29% स्टेक। जिस चैनल को अब तक विपक्ष की आवाज और निष्पक्षता का प्रतीक लोग मानते रहे हैं, वही चैनल अब मोदी सरकार का गुणगान गाएगी।

इस खबर के निहितार्थ हैं कि अब एनडीटीवी के गले में भी गोदी मीडिया का पट्टा लटकाने का इंतजाम कर दिया गया है। जिस चैनल को अब तक विपक्ष की आवाज और निष्पक्षता का प्रतीक लोग मानते रहे हैं, वही चैनल अब मोदी सरकार का गुणगान गाएगी। ऐसी स्थिति में रवीश कुमार जैसे पत्रकार की विदाई तय मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि चूंकि गोदी मीडिया में केवल सुधीर चौधरी की प्रजाति के पत्रकारों के लिए ही जगह बची रह गई है।

गौरव बल्लभ ने एनडीटीवी के अडानी के हाथों बिकने पर ट्वीट किया है, एनडीटीवी में हिस्सेदारी ख़रीदेगा अडानी ग़्रुप। चलो अब एनडीटीवी भी “नरेंद्र दामोदरदास टीवी” होने की राह पर।’इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है। इस बीच, एनडीटीवी के शेयर मंगलवार 23 अगस्त को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं।

यह अधिग्रहण एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड की पूर्ण सहयोगी इकाई विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया जाएगा। एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड पर अडानी एंटरप्राइजेज का मालिकाना हक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी ग्रुप ने आगे और हिस्सेदारी लेने के लिए ऑपन ऑफर भी पेश किया है।इस मामले में जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के पास आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5% हिस्सेदारी खरीदने का अधिकार था। इसी अधिकार के तहत यह स्टेक लेने का फैसला किया है।

आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड प्रमोटर ग्रुप कंपनी है। इसके पास एनडीटीवी की की 29.18% हिस्सेदारी थी। इसे ही अडानी ग्रुप खरीदेगा।इस बारे में बताया गया है कि वीपीसीएल 26% से अधिक की हिस्सेदारी ले रही है, इसलिए सेबी के नियमों के मुताबिक उसे ओपन ऑफर लाना पड़ेगा। एएमएनएल के सीईओ संजय पुगलिया ने इस मामले में कहा है कि नए दौर की मीडिया प्लेटफॉर्म की राह में यह अधिग्रहण मील का पत्थर साबित होगा।इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है। इस बीच, एनडीटीवी के शेयर मंगलवार 23 अगस्त को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं।