Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा कभी सच क्यों नहीं बोलती-अखिलेश यादव

भाजपा कभी सच क्यों नहीं बोलती-अखिलेश यादव

193
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव
केन्द्र सरकार के पास दृष्टि नहीं, सिर्फ राजनीति:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा कभी भी सच क्यों नहीं बोलती है। झूठ और लूट ही उसका एक मात्र मिशन है और विकास का उसके पास कोई विजन नहीं है। सत्ता का दुरूपयोग कर भाजपा झूठे आश्वासन देती है और विपक्ष को बदनाम करने के लिए नए-नए बहाने गढ़ती है। अब जनता मिल्कीपुर उपचुनाव सहित 2027 के चुनावों में भी उसे करारी शिकस्त देने का इरादा कर चुकी है। भाजपा जैसे 2017 में प्रदेश की सत्ता में आई थी 2027 में वैसे ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। भाजपा कभी सच क्यों नहीं बोलती-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद थे। पांच फरवरी को मिल्कीपुर के उपचुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा करने का मन बना लिया है। यह उपचुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए भी आवश्यक है। मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों का असर अगले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। पिछले उपचुनावों की तरह भाजपा प्रशासन तंत्र के दुरूपयोग से मिल्कीपुर में भी चुनाव में गड़बड़ी करने की रणनीति बना रही है। अभी से ग्राम प्रधानों को धमकियां दी जा रही हैं। विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे है ताकि वे समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार न कर सके।  लेकिन भाजपा की एक चाल भी कामयाब नहीं हो सकेगी।

भाजपा की लाख साजिशों के बावजूद जनता की सर्वोपरि ताकत को नकारा नहीं जा सकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए के संकल्प के साथ सबको जोड़ने में लगी है। इसके तहत सामाजिक न्याय की सफलता में सबकी भागीदारी रहेगी। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद और संविधान के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज को बांटने और नफरत फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया है। किसानों,नौजवानों से किए गए वादे उसने पूरे नहीं किए। महिलाओं-बच्चियों के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे है। आखिर भाजपा कब तक जनता को धोखा देती रहेगी? सबने तय कर लिया है कि उसे हर हालत में भाजपा सरकार से मुक्ति चाहिए।   भाजपा कभी सच क्यों नहीं बोलती-अखिलेश यादव