Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा? अखिलेश का BJP पर गंभीर आरोप

वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा? अखिलेश का BJP पर गंभीर आरोप

91
वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा? अखिलेश का BJP पर गंभीर आरोप
वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा? अखिलेश का BJP पर गंभीर आरोप

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि मतदाता सूची को लेकर चल रहे एसआईआर में भाजपा शामिल है। भाजपा असली मतदाताओं का वोट कटवा रही है और फर्जी वोट जुड़वा रही है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है लेकिन जब समाजवादी पार्टी भाजपा के फर्जीवाड़े की शिकायत करती है तो आयोग नजरअंदाज करता है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लगता है कि साठ-गांठ बहुत पक्की है। हो सकता है भविष्य में चुनाव आयोग की बिल्डिंग पर भाजपा का झंडा लग जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने की होती है, लेकिन देखा जा रहा है कि बड़े पैमाने पर वोट काटा जा रहा है। चुनाव अयोग के व्यवहार से लगता है कि वह भाजपा के लिए काम कर रहा है। कल ही हमने एसआईआर में भरे गए फॉर्म को लेकर कई सूचनाएं चुनाव आयोग को दी है। सपा ने शिकायतें की है लेकिन किसी पर कोई कारवाई नहीं हो रही। न डीएम पर कोई कार्रवाई हुई और न एसडीएम पर कार्रवाई हुई।

पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों के वोट कटवाने के लिए लाखों प्रिन्टेड फार्म बांटे जा रहे हैं। ये प्रिन्टेड फार्म विधानसभा स्तर पर बूथों पर जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें पकड़ा है। सवाल यह है कि आखिर गांवों में वोट कटवाने के लिए प्रिन्टेड फार्म 7 कहां से आ रहे हैं। इसका मतलब यह है कि भाजपा ने अपने पैसे से कुछ एजेंसियों को हायर किया है, वे कटवाने के लिए वोटर लिस्ट से नाम भरते हैं और वोटर लिस्ट से ही किसी मतदाता का फर्जी हस्ताक्षर कर बीएलओ के पास भेज देते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर फर्जी दस्तखत हो रहे हैं तो 420 की धारा लगनी चाहिए। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर हो। सुल्तानपुर में एक मतदाता नंदलाल हस्ताक्षर नहीं कर पाता है, अगूंठा लगाता है। भाजपा के लोगों ने उसके नाम से वोट कटवाने का फार्म 7 भर दिया। उसकी दस्तखत भी कर दी। उसे पता भी नहीं है कि उसके नाम का प्रयोग वोट कटवाने के लिए हो रहा है।  ऐसा लग रहा है कि लखनऊ या दिल्ली में कहीं भाजपा ने कमांड सेंटर बनाया है जहां से फर्जी फार्म 7 भरकर जा रहे हैं। बूथों पर उनका बस्ते की तरह वितरण हो रहा है और वोट कटवाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एसआईआर में संगठित अपराध हो रहा है। कुछ अधिकारी इस फर्जीवाड़े में मिले हुए हैं, वे बाकी अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग नहीं सुन रहा है। भाजपा हेड क्वार्टर से आ रहे फार्म से वोट काटा जा रहा है। एसआईआर के फर्जीवाड़े को संगठित अपराध की श्रेणी में जोड़ा जाये।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के मुद्दे पर खुद बहस में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी जी ने भाजपा की काली करतूतों के खिलाफ काला कोट पहना है। जनता को भी उसी तरह से सामने आना होगा। समाजवादी पार्टी ममता बनर्जी जी के साथ है। मत का अधिकार व्यक्तिगत अधिकार की बात है। वोट छिनने का मतलब है, हक छिन जाना। हर चीज का हक छिन जाएगा। विरासत के कागज से लेकर नागरिकता तक सब कुछ छिन जाएगा।

लोकसभा में सदन की कार्यवाही को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को विपक्ष की बात और चिंता गंभीरता से सुननी चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा खतरा चीन से है, डॉ.राम मनोहर लोहिया, जार्ज फर्नांडीज और नेताजी मुलायम सिंह यादव और तमाम समाजवादी नेताओं ने हमेशा इस मुद्दे को उठाया कि सबसे ज्यादा खतरा चीन से है। चीन ने कोई पहली बार हमारी जमीन नहीं छीनी है। इससे पहले भी चीन ऐसी हरकत करता रहा है। कब हमने तिब्बत खो दिया। पैंगोंग लेक और फाइव फिंगर पर हमारी फौज कहां पहुंच गयी। इसी सदन में मैंने रेजांग ला मेमोरियल का मामला उठाया था। रेजांग ला मेमोरियल जहां बना था उसे हटाकर अब कई किलोमीटर दूर बनाया गhttps://nishpakshdastak.com/banda-jail-superintendent-suspended/या है। रेजांग ला मेमोरियल का सवाल तो है ही साथ-साथ कितनी जमीन चीन के पास चली गयी। यह बेहद संवेदनशील मामला है। चीन से सीमा का विवाद है। चीन, भारत की जमीन पर गिद्ध की तरह नज़र लगाये बैठा है। विपक्ष को देष की आन्तरिक और बार्डर की सुरक्षा पर बात करने और बात रखने का मौका मिलना चाहिए। केवल राहुल गांधी जी नही, विपक्ष के और नेता समाजवादी पार्टी, टीएमसी अपना पक्ष रखना चाहते हैं। लेकिन सरकार विपक्ष को सुनना नहीं चाहती है।

अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इस डील में जो फैसले हुए है उसके बारे में देश जानना चाहता है। यह डील नहीं ढील है। इससे हमारा किसान बर्बाद हो जायेगा। देश की अर्थव्यवस्था दूसरों के हाथ में जा रही है। पूरा बाजार दूसरे देशों को दे दिया जा रहा है। भाजपा किसानों को बर्बाद कर रही है। यह डील हमारी खेती और किसानों पर हमला है। समय-समय पर स्वदेशी का नारा देने वाले भाजपा के संघी-साथी अब कहां हैं। स्वदेशी आंदोलन कहां चला गया। भाजपा देश को संकट में डाल रही है। भारत की 70 फीसदी आबादी किसान और गरीब की है। वह कृषि पर निर्भर है। अगर कृषि और डेरी से जुड़ी चीजों को सरकार दूसरे देश से यहां के बाजार में लाएगी तो यहां का बाजार कैसे बचेगा। अभी तो किसान बाड़ लगाकर छुट्टा जानवारों से खेती बचा रहा है। विदेशी कंपनियों से अपनी खेती और बाजार को कैसे बचाएगा। भाजपा सरकार ने देश का पूरा बाजार अमेरिका को दे दिया।