Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home विशेष सी.एम.एस. छात्र को एक लाख अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. छात्र को एक लाख अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

243

 

      लखनऊ।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत बाजपेयी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के इथाका कालेज द्वारा 1,00,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। शाश्वत को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग ने भी इस मेधावी छात्र को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि शाश्वत ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों, विद्यालय के वातावरण एवं सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के प्रोत्साहन व प्रेरणादायी मार्गदर्शन को दिया है।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के लगभग 70 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।