Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home राजनीति  UP की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट-अखिलेश यादव

 UP की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट-अखिलेश यादव

153
भाजपा सरकार साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य
भाजपा सरकार साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद और चौपट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं दलाली और मुनाफाखोरी की गिरफ्त में है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले प्रयागराज में नक़ली प्लेटलेट्स का खुलासा हुआ और अब आगरा में नक़ली दवाई के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक सब जगह ड्रग माफ़ियाओं का राज चल रहा है। इसका सरगना कौन है? पूरे प्रदेश में नक्कालों का बोलबाला है। इतने बड़े नेटवर्क को चलाने वालों के तार किस सत्ताधारी से जुड़े हैं और उनके सिर पर किसका हाथ है, इसका पर्दाफ़ाश होना ही चाहिए। UP की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट-अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में कोई स्वास्थ्य-चिकित्सा का मंत्री हो तो मुख्यमंत्री जी उन्हें बुलाकर पूछें कि ऐसा क्यों हो रहा है? अगर ये गोरखधंधा पुलिस विभाग की मिलीभगत से हो रहा है तो वो स्वयं इसके लिए ज़िम्मेदार हैं। जब जाँच हो तो ये भी पता कर लीजिएगा कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अल्लीपुर में, आपके समय में बने नये मेडिकल कॉलेज में दरारें क्यों पड़ गयीं और लीकेज क्यों हो रही है? लीकेज होकर भ्रष्टाचार का पैसा किसकी जेब में गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इन सब बातों पर चुप्पी साधी गयी तो जनता की शक की सुई किसी भी तरफ़ घूम सकती है। जनता कह रही है, ‘नक़ली चुनाव’ से बनने वाली ‘नक़ली सरकार’ से उम्मीद करना बेकार है। अपने जीवन की रक्षा के लिए स्वयं ही सचेत और सावधान रहना पड़ेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश की जनता के लिए डबल ख़तरा है। भाजपा सरकार, महंगाई भ्रष्टाचार, मिलावट खोरी कुछ भी रोक पाने में या तो पूरी तरह से असफल है या फिर इसको बढ़ाने में पूरी तरह से शामिल है। भाजपा सरकार लगातार जनता का भरोसा खोती जा रही है। UP की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट-अखिलेश यादव