Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP में कानून-व्यवस्था नहीं-अखिलेश यादव

UP में कानून-व्यवस्था नहीं-अखिलेश यादव

217
UP में कानून-व्यवस्था नहीं-अखिलेश यादव
UP में कानून-व्यवस्था नहीं-अखिलेश यादव

अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नहीं है। यही बात अखिलेश यादव लोग पहले से कह रहे है। अधिकारी बेलगाम है। मनमाने तरीके से मुकदमें लगा रहे है। निर्दोषों को गलत तरीके से फंसा रहे है। मनमाने तरीके से वसूली हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मंगलवार को जौनपुर में श्रीमती सरजू देई पूर्व ब्लाक प्रमुख खुटहन के स्व0 पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जौनपुर में हत्या की कई घटनाएं हो चुकी है। पुजारी के साथ हुई घटना में पुलिस वाले ही जेल में है। एक बच्चा टिक टॉक बना रहा था। उसकी जान ले ली गयी। न जाने कितने बेगुनाहों को मार दिया। इसी जौनपुर में डकैती के मामले में पुलिस ने फेक एनकाउण्टर किया था। जब एनकाउण्टर पर सवाल खड़े हुए सरकार जवाब नहीं दे पायी तो बैलेंस करने के लिए एक क्षत्रिय की भी जान ले ली। UP में कानून-व्यवस्था नहीं-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गयी है। इसी नाकामी को छिपाने के लिए सरकार वक्फ बिल लेकर आयी। भाजपा सरकार अपनी योजनाओं की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए वक्फ कानून लायी है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में वक्फ कानून का विरोध किया। इसे स्वीकार नहीं किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। आम जनता कराह रही है। जौनपुर का मेडिकल कॉलेज समाजवादी सरकार में शुरू किया गया था, भाजपा सरकार ने पूरा नहीं होने दिया। आज भी आधा अधूरा पड़ा है। शानदार बिल्डिंग बनायी थी लेकिन यह सरकार मेडिकल कॉलेज नहीं चला पा रही है। इलाज नहीं मिल रहा है। इसी तरह से एम्बुलेंस सेवा 108, 102 और डायल 100 पुलिस सेवा सब बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने अपने आठ साल के षासन काल में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। यह बिजली महंगी कर रहे है और सिर्फ मीटर लगा रहे हैं।

भाजपा सरकार में महिलाएं, बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाएं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। वाराणसी में महिलाओं के साथ जो घटनाएं हुई दुःखद है। भाजपा सरकार में पुलिस ही माफिया का काम कर रही है। बरेली की घटना में पुलिस ने अपहरण किया। पुलिस ही पुलिस को ढंूढ़ रही है। पुलिस, पुलिस पर एफआईआर लिख रही है। इस तरह की घटनाएं उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रहीं है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सांसद श्री रामजी लाल सुमन के बयान पर कहा कि जब उन्होंने शब्द वापस ले लिया और राज्य सभा की कार्यवाही से भी वह शब्द हटा दिया गया तो अब किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जो सेना घूम रही है यह उसी तरह की है जैसे हिटलर ने टूपर्श बनाये थे। अगर श्री रामजी लाल सुमन के साथ कोई घटना घटती है तो उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। समाजवादियों की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार में जनता पीड़ित है। पीडीए हर पीड़ित दुःखी के साथ खड़ा है। UP में कानून-व्यवस्था नहीं-अखिलेश यादव