Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home अपराध चोरों ने ताला तोड़ा

चोरों ने ताला तोड़ा

249

चोरों ने ताला तोड़ा,चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित अन्य सामान पर किया हाथ साफ।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। रूदौली कोतवाली के ग्राम डेहवा मजरे खैरनपुर में बीती रात परचून का दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने पैनल बैटरी और 9 हजार नगदी समते पचास हजार की चोरी की बारदात को अंजाम दिया।घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम डेहवा निवासी कल्याण सिंह की गाव में परचून की दुकान है।भोर कल्याण के भाई राजेन्द्र के मोबाइल पर गाव के ही शिव मगन ने दुकान का ताला टूटने और दुकान के सामने नहर पटरी पर दुकान का सामान पड़ा होने की जानकारी दी।

READ MORE – UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था-अंबानी

दुकान का ताला टूटा पड़ा था।कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक वजीर गंज की ओर दुकान का सामान लेकर राम दुलारे निवासी वजीरगंज कस्बा व कोतवाली रुदौली एक व्यक्ति के साथ भाग निकले।दुकान में बैट्री जो 12 बोल्ड,सौर पेनल 75 बोल्ड,रेचकारी 200 रुपया,दुकान 9 हजार रुपया नगदी कमला पसंद व कापी व सिकनेचर मसाला चुरा कर चले गए।कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की नामजद तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश के निर्देश चौकी प्रभारी भेलसर को दिए गये है।

चोरों ने ताला तोड़ा