Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश योगी सरकार में बदल रही प्रदेश की तस्वीर व तकदीर

योगी सरकार में बदल रही प्रदेश की तस्वीर व तकदीर

190

मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । मुख्यमंत्री ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया । शादी अनुदान योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीयग्रामीण आजीविका मिशन एवं आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । राज्य सरकार ने प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदलने का कार्य किया । प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश को स्वच्छ,स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्धमहिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड के साथही बेटियों की सुरक्षा के लिए 30,000 महिला सिपाहियों की भर्ती की मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन का कार्य किया जा रहा । प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियां देकर कीर्तिमान स्थापित किया । ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ के तहत प्रत्येक जनपद के चिन्ह्ति उत्पाद को विश्व प्रसिद्ध बनाने के साथ ही जनपद के औद्योगिक विकास को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा । वर्तमान सरकार नौकरी व रोजगार की सम्भावनाओं को लेकर प्रत्येक क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही । उ0प्र0 में कोरोना का प्रभावी नियंत्रण एवं प्रबन्धन किया गया । प्रदेश सरकार मजबूत कानून-व्यवस्था के साथ विकास को निरन्तर गति प्रदान कर रही । लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में तकनीक का व्यापक प्रयोग किया जा रहा । प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सहूलियतें विकसित कीं । जाति, धर्म, सम्प्रदाय तथा मन्तव्य से ऊपर उठकर सभी को राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानते हुए अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को निर्वहन करना होगा।

लखनऊ । योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर में करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान शादी अनुदान योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय इण्टर काॅलेज दादरी, सद्भाव मण्डप, नगर पालिका परिषद दादरी, मिहिर भोज पी0जी0 काॅलेज में 03 साइंस लैब की परियोजनाओं का शिलान्यास तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत 14 विद्यालयों में एक-एक कम्प्यूटर लैब, ग्राम खटाना व आनंदपुर में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। राज्य सरकार ने प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदलने का कार्य किया है। प्रदेश निरन्तर विकास के नए क्षितिज की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।


प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्ग के साथ-साथ प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए साफ नीयत, सही विकास के संकल्प को साकार कर रही है। देश का सर्वाधिक विशाल आबादी वाला प्रदेश होने के बावजूद राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोरोना पर नियंत्रण पाने में सफल रही है। कोविड नियंत्रण के लिए 3-टी माॅडल की सराहना पूरे देश के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। प्रदेश सरकार जीवन के साथ जीविका बचाने में भी सफल रही। कोरोना नियंत्रण के प्रदेश सरकार के श्रेष्ठतम प्रयासों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकासपरक तथा जनकल्याण के लिए उठाये गये कदमों से स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार प्रदेश के आमजन के विकास, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में अत्यन्त संवेदनशील है। वर्तमान सरकार मौजूदा चुनौतियों को अवसर में बदल कर प्रदेश का तेजी से विकास कर रही है।


योगी सरकार सबके विकास के लिए काम करती है। पिछले साढे़ चार वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदली है। गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की सुचारु आपूर्ति की जा रही है। सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समान रूप से जनता को मिल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड के साथ ही बेटियों की सुरक्षा के लिए 30,000 महिला सिपाहियों की भर्ती की है। साथ ही, बेटियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन सेवा को भी संचालित किया गया है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने 42 लाख लोगों को प्रदेश में आवास उपलब्ध कराए हैं। सरकार बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं तथा दिव्यांगजन को पेंशन का लाभ दे रही है।आज सरकारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियां देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उद्योग से जुडे़ लोगों के कल्याण के लिए ‘एक जनपद, एक उत्पाद योजना’ बनायी गयी है। इस योजना के तहत प्रत्येक जनपद के उत्पाद को चिन्हित करते हुए, उसे विश्व प्रसिद्ध बनाने के साथ-साथ जनपद के औद्योगिक विकास को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है।


प्रदेश के 86 लाख किसानों का वर्ष 2017 में कर्ज माफ किया गया था तथा गन्ने का अवशेष बकाया भुगतान भी कराया गया है। वर्तमान पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही किसानों को उनके गन्ना बकाया का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को लाभान्वित कर रही है। वर्तमान सरकार नौकरी व रोजगार की सम्भावनाओं को लेकर प्रत्येक क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रभावी नियंत्रण एवं प्रबन्धन किया गया है। इस कार्य में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वाॅरियर्स, मीडिया कर्मियों व शासन-प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना के प्रति हम सभी को सावधानी रखनी होगी।प्रदेश सरकार मजबूत कानून-व्यवस्था के साथ विकास को निरन्तर गति प्रदान कर रही है। माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है। इससेे प्रदेश में गरीब और व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिला पुलिस को ‘मिशन शक्ति’ से जोड़कर सभी थानों व तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां महिलाओं की समस्याओं का संवेदना के साथ समाधान महिला पुलिसकर्मी कर रही हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में तकनीक का व्यापक प्रयोग किया जा रहा है। सरकार ने सत्ता में आने पर राशन कार्डों का सत्यापन कराया। फर्जी राशन कार्डों को निरस्त कराकर वास्तविक पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराये गये। 80,000 राशन की दुकानों को पी0ओ0एस0 से जोड़ा गया। आज हर गरीब अपने गांव में अथवा देश के किसी भी कोने में राशन प्राप्त कर सकता है। तकनीक के प्रयोग से गरीब को राशन मिलने के साथ ही सरकार को 1,200 करोड़ रुपए की सालाना बचत हो रही है। प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सहूलियतें विकसित की हैं। एम0एस0पी0 के तहत किसानों से उनकी उपज की खरीद में ई-पॉप सिस्टम के उपयोग से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। पूर्व की सरकारों के मुख्यमंत्रियों में स्वयं के आवास बनाने के लिए होड़ लगती थी, उनमें एक प्रतिस्पर्धा चलती थी। लेकिन सुशासन को समर्पित विगत साढ़े चार वर्षों में हमने अपने आवास नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलाकर 42 लाख से अधिक आवास गरीबों के लिए निर्मित करवाए। इसी प्रकार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

उज्ज्वला योजना में 1.56 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। सौभाग्य योजना में 01 करोड़ 38 लाख से अधिक निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 06 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा कवर तथा 03 करोड़ प्रवासी श्रमिकों को 02 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा गारण्टी दी गई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रारम्भ से अब तक 02 करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों को 37,521 करोड़ रुपए हस्तान्तरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 08 लाख 80 हजार स्ट्रीट वेण्डर्स लाभान्वित हुए हैं।मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि प्रदेश और देश के विकास को और अधिक गतिशीलता के साथ आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि बनाना होगा। जाति, धर्म, सम्प्रदाय तथा मन्तव्य से ऊपर उठकर सभी को राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि मानते हुए अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। इस अवसर पर समाज की विकृतियांे को समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक संगठनों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए उन्हें आगे आना होगा। महान सम्राट मिहिर भोज को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज द्वारा नवीं सदी में धर्मरक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया था।देश को आजादी दिलाने में अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व क्रान्तिकारियों का योगदान रहा है। ऐसे स्वाधीनता सेनानी और शहीद, इतिहास में जिनका योगदान विस्मृत कर दिया गया है, ऐसे शहीदों एवं बलिदानियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से भावी पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डाॅ0 महेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।