Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या पुलिस की कड़ी मेहनत से मिला अधेड़ राम नाथ का सिर

पुलिस की कड़ी मेहनत से मिला अधेड़ राम नाथ का सिर

173

आखिर कार पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद अधेड़ का मिला सिर
क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव की गठित टीम ने कड़ी मेहनत के बाद थाना प्रभारी मवई विश्वनाथ यादव व चौकी प्रभारी सैदपुर विनय यादव की उपस्थिति में अधेड़ का सिर पास के ही एक समाधि स्थल की जमीन से खोदकर कड़ी मेहनत के बाद निकाला गया.


ज्ञात हो की बीती 7 तारीख की रात अयोध्या जिले के मवई थाना सैदपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सैमसी निवासी अधेड राम नाथ पुत्र विदेशी की धोखई कोरी ने कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी थी, हत्या करने के बार धोखई ने मृतक राम नाथ के सिर को पास के ही एक समाधि के पास जमीन मे गाड दिया था जिसको रुदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव की गठित टीम की कडी मेहनत से प्राप्त कर लिया गया है, आरोपी धोखई कोरी की तलाश अभी जारी है.