भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा

96
भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा
भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा

भाजपा सरकार दिखावे के लिए एनकाउण्टर करती है। अगर एनकाउण्टर से कानून व्यवस्था ठीक होती तो अपराधी दूसरे राज्यों से यहां कैसे आ गये। अपराधी उत्तर प्रदेश में कैसे घूम रहे हैं। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया।

भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। जंगली जानवरों और छुट्टा पशुओं के हमले में लगातार लोगों की मौत हो रही है। बिजनौर, पीलीभीत, बहराईच, सीतापुर, लखीमपुर सहित अन्य कई जिलों में यह संकट गहराता जा रहा है। भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहीं है। 2024 में जंगली जानवरों के हमले में प्रदेश में 60 लोगों की मृत्यु हुई और 220 लोग घायल हुए। यह सब गरीब परिवार के पीडीए समाज के लोग है। भाजपा सरकार ने मृतक परिजनों और घायलों की कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर जंगली जानवरों और सांड़ो के हमले से मरने वालों के परिवारों की और घायलों की मदद की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है जंगली जानवरों, बाघ, गुलदार, भेडियां, तेंदुआ के हमले से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह समस्या बहुत विकराल होती जा रही है। किसान और गरीब संकट में है। किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। अपनी फसलों को जानवरों से नहीं बचा पा रहे है। गरीब लोग डरे रहते है। जंगली जानवर बच्चों को, जानवरों को उठा ले जा रहे हैं। जानवरों के हमले और उनसे संघर्ष की घटनाएं हर दिन हो रही है। भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा


अखिलेश यादव ने बिजनौर, पीलीभीत, बहराईच, संभल, अमेठी, लखीमपुर खीरी में जंगली जानवरों के हमले और किसानों, गरीबों की मृत्यु का जिक्र करते हुए कहा कि जंगली जानवरों से राजधानी लखनऊ भी सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में भी जंगली जानवरों के आने की घटनाएं बढ़ी है। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जा रहे है। भाजपा के लोग जंगल की जमीन और तालाबों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। जंगल में जानवरों के पास खाने का संकट हो गया है। जंगली जानवर गांव और बस्तियों में आकर लोगों पर हमले कर रहे है। भोजन के लिए पालतू पशुओं को उठा ले जा रहे है। गरीब, किसान दहशत में जीवन जीने पर मजबूर है। जंगली जानवरों के साथ अन्ना पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों को तार लगाना पड़ रहा है, फिर भी फसलों की रक्षा नहीं हो पा रही है। भाजपा सरकार फसलों के हो रहे नुकसान की कोई भरपाई नहीं कर रही है। शहरी इलाकों में छुट्टा पशु और सांड के हमले बढ़ गये है। इस सरकार ने प्रधानमंत्री जी से भी समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिला दिया लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जब आवाज उठाती है तो सरकार झूठा वादा कर देती है। यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। भाजपा के लोग गौशाला जैसे पावन काम में भी भारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। गौशालाओं से दूध निकाल कर बेंच ले रहे हैं। गोबर बेंच लेते है। गौशालाओं में गाये सुरक्षित नहीं है। गायों की जान जा रही है। जेसीबी मषीन से खोद कर उन्हें वहीं गाड़ दिया जाता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जंगली जानवरों के हमले को जानते हुए भी शासन-प्रशासन इससे निपटने के लिए कुछ नहीं कर रहा था। छुट्टा जानवरों से बचाव के लिए आईएएस अधिकारियों की दिखावटी नियुक्ति हुई थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। भाजपा के लोग वन क्षेत्रों की अवैध कटाई का गोरखधंधा कर रहे है। भष्टाचार कर रहे हैं। वन क्षेत्र बचेगा तभी जानवरों से सुरक्षा होगी। भाजपा सरकार नौ साल में 200 करोड़ पेड़ लगाने का दावा करती है लेकिन पेड़ कहीं दिखाई नहीं देते है। पेड़ नहीं लगे लेकिन पेड़ लगाने के लिए आया पूरा बजट साफ कर दिया। इसी तरह से मां गंगा की सफाई नहीं हो पायी लेकिन सफाई के लिए आया पूरा बजट साफ हो गया।


भाजपा सरकार में वन संपदा को लेकर बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है। सरकार के साथ ही कारपोरेट द्वारा वन संपदा का किया जा रहा दुरूपयोग बंद होना चाहिए। इस सरकार ने पर्यावरण, वनों और हिमालय क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है। उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब में तबाही, बाढ़ भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण हो रही है। पर्यावरण और हिमालय को बचाने की आवाज सबसे पहले डॉ. राममनोहर लोहिया, समाजवादियों, नेता जी ने उठायी। उसी नीति पर चल कर पहाड़ और पहाड़ी राज्यों को बचाया जा सकता है। इस सरकार में हिमालय के साथ भी छेड़छाड़ हो रही है। उसे बचाया नहीं जा रहा है। डायनामाईट लगाकर पहाड़ विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। सड़कें बनायी जा रही हैं। भाजपा अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट लाती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जंगल की जमीन को सत्ता समर्थित भूमाफियाओं से बचाना होगा। जंगल के साथ तालाबों को भी बचाना होगा। भाजपा सरकार में भूमाफिया, जंगल और तालाबों पर कब्जा कर रहे हैं। वन विभाग और अधिकारी लूट रहे हैं। हर जगह गोरखधंधा चल रहा है। भाजपा सरकार में नौ साल में नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। घोटालों में सरकार खुद शामिल है। वाइस चांसलर की नियुक्तियां हों या वाइस चांसलर के माध्यम से नियुक्तियां हों या अन्य विभागों की नियुक्ति हर जगह भ्रष्टाचार है। नियुक्तियों में पीडीए परिवार के साथ बड़े पैमाने पर भेदभाव हुआ है। लखीमपुर में भर्ती मामला भाजपा के भाई भतीजावाद और परिवारवाद का उदाहरण है। भाजपा सरकार में प्रदेश में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लूट चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बेटियां, महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है। देश में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही है। अवैध कार्य, वसूली और पशुओं की तस्करी हो रही है। गोरखपुर के आसपास लम्बे समय से अवैध कार्य हो रहे है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। गरीबों को परेशान किया गया। किसी को न्याय नहीं मिला। भाजपा सरकार हटेगी तभी सबको न्याय मिलेगा। तभी सबको सुरक्षा मिलेगी। भाजपा के लोग झूठे और घोटालेबाज है।

भाजपा सरकार दिखावे के लिए एनकाउण्टर करती है। अगर एनकाउण्टर से कानून व्यवस्था ठीक होती तो अपराधी दूसरे राज्यों से यहां कैसे आ गये। अपराधी उत्तर प्रदेश में कैसे घूम रहे हैं। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया। राजधानी के बड़े अस्पतालों केजीएमसी, लोहिया संस्थान, पीजीआई में भी बेड और इलाज नहीं मिल पा रहे है। दवाएं नहीं है। सिविल अस्पताल का विस्तार नहीं हुआ। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उद्योग लगाने के नाम पर पेड़ नहीं कटने चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी बनती है वह सस्टनेवल डेवलपमेंट पर ध्यान दे। ऐसा विकास करना चाहिए जिससे विनाश न हो। नौकरी, रोजगार के लिए इनवेस्टमेंट लाना पड़ेगा। उद्योग लगाना पड़ेगा लेकिन विनाश करके नहीं। सरकार जिनसे पेड़ कटवा रही है उन्हीं के लिए रेड कार्पेट बिछा रही है।

उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ के एमओयू का दावा किया गया। डिफेंस एक्सपो हुआ। उसका क्या नतीजा निकला? हम चाहते हैं चम्बल के इलाके में बहुत जमीन है खाली पड़ी है। वहां उद्योग कारखने लगे। पेड़ नहीं काटने पड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की चलाचली की बेला है। अब ये झूठ का एक्सप्रेस-वे बना रहे है। भाजपा सरकार झूठ की सड़क बना रही है। झूठ का गड्ढा मुक्त हो रहा है। भाजपा सरकार ने संस्थाओं को बर्बाद कर दिया। महंगाई बढ़ती जा रही है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। इतने वर्शों तक जीएसटी लगाकर आम जनता, व्यापारियों को महंगाई बढ़ाकर तबाह कर दिया। मुनाफा कमाया। अब कह रहे है कि जीएसटी कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता समझ गयी है पहले जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाई अब कम करने का ढिढोरा पीट रहे हैं। भाजपा सरकार विकास कार्य नहीं कर रही। लूट कर रही है। ये लोग कोई चीज व्यवस्थित नहीं चला रहे है। राजधानी लखनऊ में बड़े बुजुर्ग, बच्चे सीवर और नालों में डूब रहे है। बह रहे हैं। ये कैसी स्मार्टसिटी है। जहां लोगों को नालों और सीवर से भी सुरक्षित नहीं किया जा सकता है। सरकार मुआवजा देने में भी भेदभाव करती है।


श्री यादव ने वोटर लिस्ट की एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी पार्टी भी तैयारी कर रही है। वोटर लिस्ट नई बनेगी। हम अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को समझा रहे हैं कि आगे एसआईआर होनी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तैयारी करे। बीएलए बनाएं। पार्टी बीएलए लोगों को अपने माध्यम से भी टेªनिंग देगी। समाजवादी पार्टी वोटर लिस्ट को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को समझा रही है। इस अवसर पर मशहूर एंकर नावेद सिद्दीकी के गीत ‘‘कहता है पीडीए अखिलेश आएंगे‘‘ की प्रस्तुति भी हुई। इस गीत के लेखक नावेद सिद्दीकी है और उन्होंने ही इस गीत में सुर दिया है। संगीत फरदीन सिद्दीकी का है जिसे मुम्बई के गैलेक्सी स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। भाजपा सरकार में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ा