Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,मुक़दमा दर्ज

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,मुक़दमा दर्ज

172

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)- कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक गांव में खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली रुदौली में तहरीर दी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के गौरियामऊ का है।घटना मंगलवार की सुबह दस बजे की बताई जा रही है।

यहां की 16 वर्षीय किशोरी घर से खेत गयी थी।आरोप है कि खेत में दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया।मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी रुदौली की तरफ भाग निकले।किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती सुनाई।आरोपी गैर समुदाय के बताए जा रहे हैं।जिससे लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा नेता अनिल विश्वकर्मा ने मामले से विधायक रामचंद्र यादव को अवगत कराया।क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।