Monday, March 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या एसडीएम का औचक निरीक्षण में अध्यापक मिले नदारत

एसडीएम का औचक निरीक्षण में अध्यापक मिले नदारत

229

एसडीएम के औचक निरीक्षण में सभी अध्यापक स्कूल में मिले नदारत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। रूदौली ब्लाक के विद्यालयों का एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।इस दौरान एक विद्यालय के सभी अध्यापक स्कूल से नदारत रहे।
उपजिलाधिकारी श्री यादव ने बताया कि दिन में करीब साढ़े बारह बजे प्राथमिक विद्यालय अल्हवाना का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण में प्रधानाध्यापक संजय आजाद,सहायक अध्यापक रजत सिंह,विकास पाण्डेय सहित एक महिला अध्यापक स्कूल में अनुपस्थित मिली।विद्यालय शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा था।सभी अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा व रहीमगंज का निरीक्षण किया यहां सभी अध्यापक उपस्थित मिले लेकिन साफ सफाई की व्यवस्था खराब थी जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी रूदौली को पत्र भेजा गया है।