Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या 25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य

25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य

203
25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य
25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य

अयोध्या। प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी,विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता व सामाजिक संगठनों, व्यापार मण्डल/उद्योग प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अष्टम दीपोत्सव को दिव्य एवं भव्यता से सम्पन्न कराने के लिए हर व्यक्ति के अन्दर एक भावना हो तथा दीपोत्सव में दीये जलाने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान जिन भी चौराहे पर सजावट का कार्य बचा हुआ है उसको नगर निगम से सम्पर्क करके पूर्ण किया जाए। इसी क्रम में विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी द्वारा दीपोत्सव को नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए 25 लाख दीप प्रज्जवलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके साथ ही इस दीपोत्सव पर सरयू नदी के 11 स्थानों पर सरयू आरती होती है इसको इस बार ऐतिहासिक बनाना है जिसमें अधिक से अधिक सामाजिक संगठनो व आमनजन को भी जोड़ा जाए। 25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में कहा कि इस दीपोत्सव को भव्यता से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्व है और इसकी तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र के रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ पर जितने मंदिर, चौराहे, बड़ी बिल्डिंग, होटल आदि है सभी को सजाया जाय तथा सामाजिक/व्यापारिक संगठनों के लोग दीपोत्सव के दिन दीप प्रज्ज्वलन कराएं तथा अन्य संगठनों को जोड़ते हुए शहर के सभी चौराहों पर अच्छे तरीके से सजावट के साथ दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक रंगोली सजाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों पर दीया का सिम्बल की सजावट की जाए तथा प्रमुख  चौराहे जैसे सहादतगंज हनुमानगढ़ी, शहर में बड़े बड़े  चौराहें पर प्रकाश/लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने महापौर, विधायक व सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव/परामर्श प्राप्त हुये उनका पालन करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये तथा जनपदवासियों से सामाजिक संगठनों के माध्यम से अपील की कि दीपोत्सव 2024 को दिव्य एवं भव्यता से सम्पन्न कराते हुये शांति व्यवस्था व सुरक्षा मानकों का अनुपालन किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में सभी जगह सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाये, बाजारों में भीड़ बढ़ने की सम्भावना है तथा दीपोत्सव में इस बार 25 हजार वालंटियर है। बैठक का बिन्दुवार विवरण अपर जिलाधिकारी (नगर)/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, रेजीडेंट मजिस्टेªट संदीप श्रीवास्तव, मेला सहायक कौशल किशोर श्रीवास्तव सहित दीपोत्सव से सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। 25 लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य