Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

219

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नवरात्रि के पहले दिन विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया।

अजय सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज नवरात्रि के पहले दिन विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाओं में तेजी लाएंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के अंतर्गत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों का जल्द ही दौरा करूंगा।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों की सेवा कर सकें, गरीबों को खुशहाल रख सकें। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री के रूप में विभाग के माध्यम से स्वच्छ पानी गरीबों और समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाए जाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल को प्रदूषित होने से बचाने और लोगों के घरों तक स्वच्छ जल कैसे पहुंचाया जा सके, यही हमारी प्राथमिकता होगी। जल संसाधन के संरक्षण तथा पानी कैसे बचाएं इसके लिए एक जन आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। जल संसाधन के संरक्षण और उसके विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे स्वप्रेरणा से जल संसाधन को स्वच्छ रखा जा सके और प्रदूषित होने से बचाया जा सके।