Wednesday, February 4, 2026
Advertisementspot_img
Home उत्तर प्रदेश सात जेलों में अभी तक अधीक्षकों की तैनाती नहीं

सात जेलों में अभी तक अधीक्षकों की तैनाती नहीं

37
शासन बनाम जेल प्रशासन: आदेश क्यों बेअसर?
शासन बनाम जेल प्रशासन: आदेश क्यों बेअसर?

सात जेलों में अभी तक नहीं हुई अधीक्षकों की तैनाती।कानपुर नगर छोड़, देवरिया, अम्बेडकरनगर और सीतापुर खाली। विशेष ड्यूटी पर चल रही मऊ और श्रावस्ती जेल।

राकेश यादव
राकेश यादव

लखनऊ। कानपुर नगर छोड़ देवरिया, अम्बेडकरनगर और सीतापुर जेल अधीक्षकों को सेवानिवृत हुए तीन दिन बीत गए इन जेलों पर अभी तक किसी नए जेल अधीक्षक की तैनाती नहीं हुई है। इसके अलावा कन्नौज, अयोध्या जेल से बंदियों की फरारी और गोरखपुर जेल भी अधीक्षकविहीन चल रही है। इन जेलों पर तैनाती को लेकर कशमकश जारी है।

मालूम हो कि बीती 31 जनवरी को कानपुर नगर जेल अधीक्षक बीडी पांडेय, देवरिया जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, अम्बेडकरनगर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा और सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह सेवानिवृत हो गये। इसके अलावा कन्नौज और अयोध्या जेल से दो दो बंदियों की फरार होने की घटना के बाद कन्नौज जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद को कारागार मुख्यालय और अयोध्या जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध कर दिया गया। इससे पूर्व अयोध्या जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय को भी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। श्रावस्ती और मऊ जेल पर भी विशेष ड्यूटी से काम चल रहा है। इसकी वजह वर्तमान समय में प्रदेश की सात जेल अधीक्षकविहीन चल रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि कानपुर नगर जेल पर तैनात सहायक अधीक्षक को पूर्णकालिक अधीक्षक बना दिया गया जबकि देवरिया, अम्बेडकरनगर, सीतापुर जेलों पर जेलर को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्र बताते है खाली पड़ी जेलों पर नए जेल अधीक्षकों की तैनाती को लेकर शासन और मुख्यालय में कश्मकश जारी है। जल्दी ही इन जेलों पर अधीक्षकों की तैनाती होने के संभावना व्यक्त की जा रही है। विभाग के उच्चाधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नज़र आये। प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया।