Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक व उनकी धर्मपत्नी ने फरेंदा वृद्धा आश्रम में वृद्धो में...

पुलिस अधीक्षक व उनकी धर्मपत्नी ने फरेंदा वृद्धा आश्रम में वृद्धो में किया कम्बल मिष्ठान वितरण

214
सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – फरेंदा महराजगंज 21 फरवरी रविवार को फरेंदा लेहड़ा माता मंदिर रोड गनेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सीमा गुप्ता ने आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य वृद्धजनो में कम्बल व मिष्ठान आदि वितरण कर उनके कुशल क्षेम पूछते हुए एस पी ने कहा कि यदि पुलिस से संबंधित किसी प्रकार की किसी वृद्ध जनों को मदद की आवश्यकता हो तो पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता उनके साथ हैं। यह कहते हुए पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व पर होली खेलने व मिष्ठान साथ खाने खिलाने साथ में होली पर्व में मिलने का वादा करते हुए शुभकामनाएं दी।

एस पी की धर्म पत्नी सीमा गुप्ता ने कहा कि वृद्धजनों की खुशहाली ही हमारी खुशी है इनका सेवा करना ईश्वर सेवा है।इस दौरान एस पी पी आर ओ यदुनंदन प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा यातायात प्रभारी महराजगंज विनोद कुमार कोतवाल फरेंदा गिरिजेश उपाध्याय उपनिरीक्षक अविनाश त्रिपाठी उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव प्रदीप कटियार प्रबंधक आधारशिला वृद्धा आश्रम गनेशपुर राजकुमार सिंह भण्डार प्रभारी के के दुबे अभिषेक शुक्ला सीमा देवी बिंदी देवी प्रभावती देवी जशमती समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।