Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति इस्माइलगंज में सपा प्रत्याशी सब पर भारी

इस्माइलगंज में सपा प्रत्याशी सब पर भारी

332
इस्माइलगंज में सपा प्रत्याशी सब पर भारी
इस्माइलगंज में सपा प्रत्याशी सब पर भारी

लखनऊ नगर निगम में सपा के पहुंचेंगे अधिकांश पार्षद। सपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी यादव के कुशल व्यक्तित्व की जनता दीवानी। इस्माइलगंज द्वितीय में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जुटे- राजेंद्र यादव पूर्व विधायक इस्माइलगंज में सपा प्रत्याशी सब पर भारी

अजय सिंह
लखनऊ। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड से समाजवादी पार्टी ने विजय लक्ष्मी यादव को मैदान में उतारा है। क्षेत्र में दिनरात चुनाव प्रचार में जुटी सपा प्रत्याशी धीरे धीरे सभी पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है।सूरज की पहली किरण के साथ जनता में अपनी उपस्थित दर्ज कराने निकली विजय लक्ष्मी जहां अपने को समर्थन देने की बात कर रही है वहीं एक वोट पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिये भी मांगती देखी जा रही हैं। क्षेत्र में चारों तरफ सिर्फ विजय लक्ष्मी की चर्चा सुनाई पड़ रही है। कुशल व्यक्तित्व की धनी सपा पार्षद प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को लोगों का अपार स्नेह व समर्थन लगातार मिल रहा है। यहां हर जगह समाजवादी पार्टी का परचम लहराता नजर आ रहा है।

पूर्व विधायक राजेंद्र यादव भी आज उनके वार्ड में पहुँचे और घर घर जा कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। सपा नेता राजेंद्र यादव ने बताया कि उनके साथ वार्ड के अधिकतम मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है। मेयर के लिये पार्टी की प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिये उन्होंने बताया कि लखनऊ में उनसे ज्यादा योग्य प्रत्याशी दूसरा कोई भी नहीं है।समूचे लखनऊ में वंदना मिश्रा को बढ़चढ़ कर लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता और उनकी साफ सुथरी छवि की वजह से वंदना मिश्रा को हर वर्ग का पुरजोर साथ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा आने वाले चुनाव के दिन सभी मिलकर एकजुट होकर उन्हें यहाँ की जनता मेयर चुनने जा रही है।

सपा के जिला सचिव सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के इस बार नगर निगम में अधिकतर पार्षद पहुंच रहे है। उन्होंने बताया बेहतर लखनऊ, सुन्दर लखनऊ बनाने के लिये समाजवादी पार्टी का महापौर होना जरूरी है। साथ ही साथ महापौर भी ऐसा होना आवश्यक है जो यहां की जनता को जानता और समझता हो जैसे की वंदना मिश्र शोशल वर्कर होने की वजह से सम्पूर्ण लखनऊ वासी उनसे खासे परिचित हैं और वह भी लखनऊ वासियों के लिये सदैव हर अवसर पर उनके साथ खड़ी रही हैं।आज इस्माइलगंज के जनसंपर्क में मुख्यरूप से राम भरोसे ,आदित्य यादव ,शिव प्रकाश, गोविंद यादव, त्रिभुवन, मोंटी सहित वार्ड के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस्माइलगंज में सपा प्रत्याशी सब पर भारी