SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया

26
SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया
SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया

अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने पीडीए प्रहरी बनाया है। पीडीए प्रहरी बनाने का मकसद है। प्रदेश में हर व्यक्ति का वोट वोटर लिस्ट में आ जाय। आम जनता और समाजवादी पार्टी का एक भी वोट न कटने पाये। समाजवादी पार्टी ने संकल्प लिया है एसआईआर से डरना नहीं है। डटे रहना है। समाजवादी पार्टी के लोग जितनी जिम्मेदारी से डटे रहेंगे उतना ही आम लोगों का वोट बनावा लेंगे और वोटलिस्ट से जोड़ पायेंगे।भाजपा जानबूझ कर साजिष और षडयंत्र कर रही है, जिससे आम जनता, पार्टियां और कार्यकर्ता कन्फ्यूज रहे। इतना कन्फ्यूज रहे कि लोग वोट बनवाने, जुड़वाने में ही व्यस्त रहे और भाजपा सरकार जिन सवालों पर असफल है जनता उन्हें न पूछ पाये। सरकार से सवाल न कर पाये। भाजपा चाहती है विपक्ष और जनता एसआईआर, बीएलओ, वोटर लिस्ट में उलझा रहे। सरकार की नाकामियों पर और किसी का ध्यान न जा पाये। SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी सरकार के अधिकारी भाजपा का वोट बनवाने में लगे है। भाजपाई फ्री हैं। अधिकारी जनता को परेशान करने के लिए बैठे है। वे चाहते हैं कि विपक्षी दलों के समर्थकों का वोट न बनने पाये। भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए, हर व्यक्ति का वोट बनवाने के लिए हमने पीडीए प्रहरी बनाया है। पीडीए प्रहरी समय-समय पर जानकारियां देंगे। समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। अधिकारियों की कमियां उजागर करेंगे। हमें उम्मीद है। चुनाव आयोग हमारी मदद करेगा। निष्पक्ष कार्रवाई करेगा। ऐसे अधिकारी को वोट बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, राजनीतिक दलों का सहयोग नहीं कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई करे।


प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा का चरित्र नकारात्मक है। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। धोखा देती है। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बेईमानी की। मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया। बेईमानी की जड़ निर्वाचन आयोग में है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संकल्प भाजपा को सŸाा से हटाना है। नकारात्मक राजनीति को खत्म करना है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और हर वर्ग के उत्थान और सम्मान की पक्षधर है।


अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताया। लोकसभा चुनाव में पीडीए की जीत हुई। 2027 में एक बार फिर जीत कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।सभी लोगों को एसआईआर को गंभीरता से लेना है। एक-एक वोट बनवाना है। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में आने से न छूटने पाये। भाजपा भ्रष्टाचारी पार्टी है। हर स्तर पर बेईमानी करती है। भाजपा से सावधान रहना है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एसआईआर पर नजर रखें।


अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। जनता भाजपा के जंगलराज से मुक्ति चाहती है। 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय है। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर प्रदेश में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। कानून और संविधान का राज होगा। उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद नीरज मौर्य सांसद देवेश शाक्य, पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल पाल सहित बड़ी संख्या में प्रमुख नेता, प्रदेश पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया