Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश रालोद को झटका ममता जयकिशोर बीजेपी में हुईं शामिल

रालोद को झटका ममता जयकिशोर बीजेपी में हुईं शामिल

210

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार अपने सदस्यों को संगठित करते रहे वहीं भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को ही अपनी पार्टी में ही शामिल कर लिया जिससे विपक्षी सकते में आ गए हैं रालोद और समाजवादी पार्टी के पास का प्रत्याशी भी नहीं बचा है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा झटका लगा है. आरएलडी प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने बीजेपी जॉइन कर लिया है. उन्होंने दिल्ली में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के आवास पर बीजेपी में शामिल हुई हैं. 

जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जिले से बीजेपी के 20 में से चार प्रत्याशी ही जीते थे. अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है. रालोद से ममता जयकिशोर और सपा से बबली देवी ही इस वर्ग से जीती थीं. भाजपा के पास अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी नहीं था.


ममता जयकिशोर के बीजेपी में शामिल होने के बाद रालोद के नेता सकते में आ गए हैं. क्योंकि रालोद के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा है. अब देखना है कि बागपत से बीजेपी बबली और ममता जयकिशोर में से किसको अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाती है.