Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी-ब्रजेश पाठक

समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी-ब्रजेश पाठक

155
समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी-ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी-ब्रजेश पाठक

हिमांशु दुबे

गोंडा/बलरामपुर। आज गोंडा और बलरामपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशियों कीर्ति वर्धन सिंह एवं साकेत मिश्रा के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है समाजवादी पार्टी समाप्त होती जा रही है। प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर इंडी अलायंस के उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पायेंगे। जनता ने इनकी उम्मीदों पर ताला लगा दिया है, दो चरणों में ईवीएम कमल से लबालब हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान में सभी 8 की 8 लोकसभा क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। सभी 16 सीटों पर कमल खिल चुका है। आने वाले सभी चरणों में भी व्यापक स्तर पर भाजपा को जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। मोदी जी की गरीब कल्याण योजनाएं हैं, वह जन-जन तक पहुंची है। लोगों का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ा है। यही कारण है, लोग अपने घरों से निकलकर धूप की बगैर परवाह किए मतदान केंद्र पहुंचकर उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी-ब्रजेश पाठक

श्री पाठक ने कहा कि आज हर घर शौचालय होने से मां बहन बेटियों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है, जिन मां बहनों को लकड़ी से खाना बनाते समय आंख से आंसू आते थे। उज्जवला गैस योजना चलाकर उनके आंसू पोछने का काम हमारी सरकार ने किया। आज हर गरीब को जहां पक्का आवास मिला। अब जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासन में जनता गुंडों, दंगाइयों और माफियाओं से पीड़ित थी। सत्ता इनकी बंधक थी और ये सरकारी संसाधनों की खुली लूट में शामिल थे। सत्ता के संरक्षण में ये जनता को प्रताड़ित करते थे। 2017 के बाद परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया, आज गुंडे, माफिया को कोई संरक्षण नहीं देता है। उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के मकान बन रहे हैं। आज आम आदमी, व्यापारी, महिला सब सुरक्षित हैं और केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की वापसी के लिए कमल को वोट कर रही है। समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी-ब्रजेश पाठक