उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने एस.पी.गोयल

101
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने एस.पी.गोयल
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने एस.पी.गोयल

एस.पी.गोयल 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं और सिविल सर्विसेज में टॉपर भी रहे। बी.एससी. (ऑनर्स), एम.सी.ए. और IIFT से Executive MBA की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। लगभग 8 वर्ष तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत रहे और योगी सरकार में उनका करीबी संपर्क माना जाता है।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने एस.पी.गोयल

उत्तर प्रदेश सरकार ने शशि प्रकाश गोयल को यूपी का नया मुख्य सचिव बनाया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह रिटायर हो गए हैं। उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल सका है। मनोज कुमार का स्थान एस.पी. गोयल लेंगे। साल 1967 में जन्मे शशि प्रकाश गोयल ने बीएससी (ऑनर्स), एमसीए और ईएमआईबी (आईआईएफटी) की पढ़ाई की है। उनकी गिनती पढ़े-लिखे और टेक्नोक्रेट अफसरों में होती है। यूपी के नए मुख्य सचिव एस.पी. गोयल का राजधानी लखनऊ से खास नाता रहा है। उनका गृह जनपद लखनऊ है।

एस.पी. गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री योगी के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे अबतक मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे और लंबे समय से सीएम कार्यालय के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शशि प्रकाश गोयल के मुख्य सचिव बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की अहम जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दी गई है। संजय प्रसाद पहले से ही मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह विभाग, गोपन विभाग और सूचना विभाग का कामकाज संभाल रहे थे। अब उन्हें अतिरिक्त रूप से नागरिक उड्डयन विभाग और राज्य संपत्ति विभाग का भी प्रमुख सचिव बनाया गया है। इस विस्तार के साथ संजय प्रसाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे सीनियर अधिकारी बन गए हैं और उन्हें शशि प्रकाश गोयल की जगह सीएम ऑफिस का प्रभारी भी बनाया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक अनुभव, दक्षता और मुख्यमंत्री के प्रतिप्रति उनके भरोसे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गोयल की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण है..?

योगी आदित्यनाथ सरकार की योजना और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के लिए उन्हें चुनना वाकई रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। ज़ेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक्स हब आदि जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है, जिससे उन्हें कार्यनिष्ठ और प्रभावी अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है। केंद्र सरकार द्वारा मनोज सिंह का विस्तार न मानने और गोयल को चुनने से यह भी संकेत मिलता है कि गहराई से सोचा-समझा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।


मुख्य सचिव के पद के साथ एसपी गोयल को निम्नलिखित अधिक जिम्मेदारियाँ भी दी गई हैं:- Infrastructure & Industrial Development Commissioner (IIDC) अतिरिक्त मुख्य सचिव (समन्वय विभाग) PICUP के चेयरमैन, CEO, UPEIDA & UPSHA ,Project Director, UP Diversified Agriculture Project, साथ ही, Civil Aviation, State Property, और Protocol विभागों का अतिरिक्त चार्ज Principal Secretary Sanjay Prasad को सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बने एस.पी.गोयल