Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश रुबीना रईस महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोनीत

रुबीना रईस महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोनीत

185

लखनऊ। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अनुमोदनोपरांत महिला कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी ने लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस को मनोनीत किया है। रुबीना रईस जनपद की प्रमुख महिला समाजसेवी होने के साथ-साथ काँग्रेस में रहकर अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका निभा रही है।

  यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि महिला कांग्रेस पदाधिकारीयो सहित अन्य कांग्रेसजनों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। रुबीना को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी, महिला कांग्रेस मध्य जोन की उपाध्यक्षसुशीला शर्मा, उरूसा राना आदि ने बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ जनपद में नारी शक्ति को कांग्रेस में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहित कर राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वास को मजबूती प्रदान करेगी।