
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बने रिकॉर्ड 39 कल्याण मंडपम्, कमजोर वर्ग के परिवार भी करेंगे धूमधाम से आयोजन। अब जनता को कम पैसे में मिलेगा हर सुविधा वाला आयोजन स्थल, 27 कल्याण मंडपम् निर्माणाधीन। प्रदेश में अब तक 66 कल्याण मंडपम् की परियोजनाओं को 260 करोड़ की स्वीकृति। गोरखपुर में योगी ने किया दो कल्याण मंडपम् का लोकार्पण। महज 11,000 रुपये शुल्क पर मिलेगी विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों की सभी सुविधाएं। बुकिंग प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता लाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल। बड़ी आसानी से लोग इन सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बने रिकॉर्ड कल्याण मंडपम्
लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के उन आम और कमजोर वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत दी है जो महंगे होटलों में शादी विवाह जैसे आयोजनों का खर्च नहीं उठा सकते। अब महंगे मैरिज हॉल या बैंक्वेट हॉल की बुकिंग का भारी भरकम बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। सरकार ने “मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना” के तहत प्रदेश के नवसृजित एवं सीमा विस्तारित नगरीय क्षेत्रों में कल्याण मंडपम् के निर्माण की बड़ी पहल की है। प्रदेश में अब तक 66 कल्याण मंडपम् परियोजनाओं को 260 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इनमें से रिकॉर्ड 39 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 27 निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मानबेला और राप्तीनगर विस्तार योजना में निर्मित कल्याण मंडपम् का लोकार्पण किया। इसके निर्माण के लिए सीएम योगी ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है। बुकिंग प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता लाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल भी विकसित किया गया है, जिससे लोग आसानी से इन सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करा सकेंगे।
गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
कल्याण मंडपम् में विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे हॉल, किचन, चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

बेहद कम शुल्क पर उपलब्ध होंगी सुविधाएं
सरकार ने इन कल्याण मंडपम् का शुल्क भी बेहद कम रखा है। किसी आयोजन के लिए मात्र 11,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करने में कोई कठिनाई महसूस न करे। कल्याण मंडपम् जैसी सुविधा के लिए तमाम शहरों में लोगों 50 हजार से एक लाख रुपए खर्च कर करना पड़ता है। कल्याण मंडपम् में बुकिंग की सुविधा ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगी।
यहां बन चुका है कल्याण मंडपम्
जिन क्षेत्रों में कल्याण मंडपम् का निर्माण हो चुका है उनमें अलीगढ़ (मद्रक), अम्बेडकरनगर (राजे सुल्तानपुर, जहांगीरगंज), अमरोहा, अयोध्या (नगर तथा मां कामाख्या), आजमगढ़ (जहानगंज बाजार), बस्ती (कप्तानगंज), फर्रुखाबाद (नवाबगंज), फतेहपुर (असोधार), फिरोजाबाद (मक्खनपुर) गोरखपुर (नगर), कानपुर देहात (कंपेसी, रनिया), कौशाम्बी (दारानगर), लखनऊ (नगर तथा बंथरा), महाराजगंज (बृजमनगंज) मऊ (मऊनाथ भंजन), पीलीभीत ( नौगवां), प्रतापगढ़ (रामगंज), सोनभद्र (ओबरा, अनपरा), सुल्तानपुर (लंभुआ), उन्नाव (अचलगंज) आदि प्रमुख हैं।
इन जगहों पर कल्याण मंडपम् निर्माणाधीन
प्रदेश में जिन जगहों पर कल्याण मंडपम् निर्माणाधीन हैं उनमें आगरा (नगर), अलीगढ़ (नगर तथा जवा सिकंदरपुर), भदोही, बहराइच (नगर, कैसरगंज, रुपईडीहा), बलिया (रत्सर कलां), बाराबंकी (नवाबगंज, रामसनेही घाट), बस्ती (गणेशपुर), बिजनौर, बुलंदशहर (अनूपशहर), चित्रकूट (चित्रकूट धाम), देवरिया, एटा (मिरहची), गोरखपुर (कैंपियरगंज), हाथरस, जालौन, जौनपुर (गौरा बादशाहपुर), कौशाम्बी (मंझनपुर, चरवा), पडरौना, लखीमपुर खीरी (निघासन), मथुरा, प्रतापगढ़ (बेल्हा प्रतापगढ़, कोहडौर), प्रयागराज, रामपुर (दढ़ियाल, सैफनी), संत कबीर नगर (खलीलाबाद, बखिरा) शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर (नगर, बढ़नी चाफा व कपिलवस्तु) सोनभद्र (नगर), वाराणसी (नगर) आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बने रिकॉर्ड कल्याण मंडपम्