Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या ब्लाक प्रमुखी पद के लिये राजेश यादव ने ठोकी ताल

ब्लाक प्रमुखी पद के लिये राजेश यादव ने ठोकी ताल

238

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/ भेलसर – ब्लाक प्रमुख मवई पद पिछड़ी जाति के लिये आरक्षित होने की चर्चा के बीच पहला नाम ग्राम प्रधान रामपुर जनक राजेश यादव का सामने आया है।राजेश यादव ने बताया कि पूरी दमदारी और मजबूती से ब्लाक प्रमुखी का चुनाव हर हाल में लड़ेंगे।राजेश यादव ने बताया कि ईश्वर ने मुझे सब कुछ दिया है।मुझे कोई लालच नही।सिर्फ मेरी इच्छा है कि मेरे क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पीड़ित शोषित समाज के लिये मेरे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे।बताते चलें कि राजेश यादव की गिनती क्षेत्र के संघर्षशील नौजवान के रूप में की जाती है।उनकी क्षेत्र के युवाओं में काफी पकड़ बताई जाती है।बहरहाल राजेश यादव के मैदान में आने से मवई ब्लाक प्रमुखी पद के लिये चुनाव रोचक होगा।राजेश यादव की गिनती विधायक के करीबियों में शुमार की जाती है।